फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   753 out of 1,348 seats of nodal ITI allotted

Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई की 1,348 में से 753 सीटें आवंटित

Fri, 04 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
753 out of 1,348 seats of nodal ITI allotted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय व प्राइवेट आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पहली वरीयता सूची जारी हो गई। नोडल आईटीआई यमुनानगर में 5 ट्रेड की कुल 1,348 सीटों में 753 सीटें आवंटित हो गईं। शेष बची 595 सीटों के लिए 10 जुलाई को दूसरी वरीयता सूची जारी होगी।
पहली काउंसलिंग में कई ट्रेड के लिए मेरिट लिस्ट शत प्रतिशत को पार करके 106.6 प्रतिशत तक पहुंच गई। लिस्ट के जारी होते ही आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो गई। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली लिस्ट में आया है वह 7 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। आईटीआई में दाखिला मिलेगा या नहीं यह सोच कर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को रातभर ठीक से नींद तक नहीं आई। सुबह भी इसी के बारे में सोचते रहे।
विज्ञापन

एक दूसरे से संपर्क करके विद्यार्थी जानकारी लेते रहे कि मेरिट लिस्ट जारी हुई है या नहीं। दोपहर को जब मोबाइल पर जब मैसेज आने शुरू हुए कि आपका ट्रेड के लिए चयन हो गया है, तब विद्यार्थियों की सांस में सांस आई। जिन विद्यार्थियों का मेरिट में नाम आया है उन्हें अपने सारे दस्तावेज लेकर आईटीआई में आना होगा। स्टाफ दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद विद्यार्थी 4, 5 व 7 जुलाई को आईटीआई में फीस भर कर दाखिला ले सकेंगे। 6 जुलाई को रविवार होने के कारण आईटीआई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस भरने के लिए मिलेगा विशेष दिन
दस्तावेजों की जांच के बाद विद्यार्थियों को फीस भरना जरूरी है। यदि वह पहले फीस नहीं भरेंगे तो दाखिला नहीं मिलेगा। इसके लिए 7 जुलाई तक का समय है। वहीं जिन विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 7 जुलाई को होगी और वह किसी कारण फीस नहीं भर पाएंगे तो उन्हें एक मौका दिया जाएगा। वह 8 जुलाई को फीस भर सकेंगे। इसके साथ ही 8 व 9 जुलाई को अपनी ट्रेड भी बदल सकेंगे।
इन ट्रेड की अधिकतम मेरिट लिस्ट
एडवांस सीएनसी मशीन तकनीशियन की 99 प्रतिशत, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ड्यूल एनसीवीटी की 105 प्रतिशत, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एनसीवीटी की 103 प्रतिशत, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एससीवीसी की 106.6 प्रतिशत, इलेक्टि्रशियन की 100 प्रतिशत, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक 95 प्रतिशत, फीटर की 105 प्रतिशत, रिफ्रिजरेशन एंड एअर कंडिशनिंग टेक्निशियन तकनीशियन की 96 प्रतिशत, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटरियल अंग्रेजी की 105 प्रतिशत, सरफेश ओर्नामेंटेशन तकनीक की 95 प्रतिशत, टूल एंड डाई मेकर की 102 प्रतिशत और वायरमैन की 97 प्रतिशत पर मेरिट लिस्ट गई है।

पहली मेरिट लिस्ट के चयनित विद्यार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भेजे गए हैं। विद्यार्थी 7 जुलाई तक अपने दस्तावेजों की जांच करवाकर दाखिला ले सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को जारी की जाएगी। - दीपेश महेंद्रु, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed