{"_id":"6a00dd45e5a2e0dc7900b1d9","slug":"7329-voter-turnout-in-councilor-by-election-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-155863-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पार्षद उपचुनाव में 73.29 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पार्षद उपचुनाव में 73.29 प्रतिशत मतदान
Mon, 11 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 11 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंची 80 वर्षीय संतोष सेठी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नगर पालिका के वार्ड नंबर नौ के पार्षद पद के लिए रविवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उपचुनाव में कुल 73.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक जारी रही।
वार्ड नंबर नौ में कुल 1020 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 749 मतदाताओं ने वोट डाला। मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो वार्ड के कुल 541 पुरुष मतदाताओं में से 407 ने मतदान किया। वहीं, 479 महिला मतदाताओं में से 342 महिलाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्ष साल 2022 में हुए मुख्य चुनाव के दौरान इस वार्ड में 77.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जिसकी तुलना में इस बार करीब चार प्रतिशत कम वोटिंग हुई।
सुबह मतदान केंद्र पर वोटरों में भारी उत्साह देखा गया और मतदान की रफ्तार तेज रही। दोपहर होते ही तेज धूप के कारण पोलिंग बूथ खाली नजर आने लगे। इसके बाद शाम को मतदाता दोबारा घरों से बाहर निकले और पोलिंग बूथ पर कतारें देखने को मिलीं। चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही।
विज्ञापन
जैन कन्या स्कूल में बनाए मतदान केंद्र पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। रिटर्निंग अधिकारी एवं बिलासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि उपचुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और परेशानी मुक्त माहौल में संपन्न कराया गया है। सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस उपचुनाव के नतीजे आगामी 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
उपचुनाव में भाजपा समर्थित लखविन्द्र सैनी, इनेलो प्रत्याशी इंद्रजीत शर्मा व आजाद प्रत्याशी अशोक मेहता के मध्य तिकोना मुकाबला है। उपचुनाव होने के कारण मतदाताओं ने मतदान के प्रति रुचि नहीं दिखाई। वहीं रविवार को बाजार बंद रहता है और अधिकतर दुकानदार खरीददारी करने दूसरे शहरों में चले जाते हैं। इससे मतदान प्रतिशत में कमी रही।