फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   71 thousand rupees cheated from two people

Yamuna Nagar News: दो लोगों से 71 हजार रुपये ठगे

Mon, 19 Jun 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Jun 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
71 thousand rupees cheated from two people
यमुनानगर। पतंजलि में उपचार के नाम पर एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एक अन्य व्यक्ति के खाते से 51 हजार रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन हो गई।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में शांति कॉलोनी के दर्पण आनंद ने बताया कि उसके पिता राजपाल काफी समय से बीमार हैं। 27 मई को फोन आया कि वह पतंजलि योगग्राम हरिद्वार से ओम प्रकाश बोल रहा है। उनके बीच पिता की बीमारी के बारे में बातचीत हुई। ओम प्रकाश आश्वासन देने लगा कि वह उसके पिताजी को ठीक करा देगा। इस पर 54 हजार रुपये खर्च आएगा। उसने आरोपी को पहले 20 हजार रुपये दे दिए। परंतु, कई दिन बीतने के बाद भी आरोपी ने उसके पिता का उपचार शुरू नहीं कराया। वह हर बार कोई न कोई बहाना बना देता। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो वह उन्हें धमकी देने लगा कि यदि रुपये के लिए दोबारा फोन किया तो उसे जान से मरवा देगा। उसने अपनी शिकायत बूड़िया चूंगी चौकी में दी, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी शिकायत उसने आनलाइन भी दर्ज करवा दी है। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

खाते से हुई 51 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन
यमुनानगर। थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में कैंप के कुलवंत सिंह ने बताया कि 17 मई की शाम उसके एसबीआई के खाते से किसी ने 51 हजार रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन कर ली। यह पता लगने पर उसने तुरंत साइबर क्राइम के नंबर 1930 पर फोन किया था। साथ ही एसबीआई के कस्टमर केयर पर भी फोन किया था। इसे लेकर उसने अपने सभी दस्तावेज साइबर थाना में जमा करवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed