फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   71 students got seats in the second preference list

Yamuna Nagar News: दूसरी वरीयता सूची में 71 विद्यार्थियों को मिली सीट

Thu, 02 Jul 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Jul 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
71 students got seats in the second preference list
जगाधरी। जिले के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया है। बुधवार को दूसरी वरीयता सूची जारी की गई। दूसरे चरण की वरियता सूची में 71 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा सीटें सिविल इंजीनियरिंग कोर्स में अलॉट की गई हैं। विद्यार्थियों को आवंटित सीटों पर तीन जुलाई तक संस्थान पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे। मौके पर विद्यार्थियों के दस्तावेजों की भौतिक जांच होगी और फिर फीस जमा कर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से केंद्रीय ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत दूसरे चरण की सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी गई है। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को दो व तीन जुलाई को सभी दस्तावेजों के साथ संस्थान में पहुंचकर सत्यापन और फीस जमा करवानी होगी। निर्धारित समय पर रिपोर्ट न करने वाले विद्यार्थियों की सीट स्वत: निरस्त हो जाएगी और वह अगले चरण की काउंसलिंग में शामिल की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी पाठ्यक्रमों की कुल सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में 145 सीटें आवंटित होने के बावजूद केवल 82 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जबकि शेष विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। इसके चलते अब भी 398 सीटें रिक्त हैं। इनमें से 71 सीटें दूसरी सूची में अलॉट कर दी गई हैं। इसके बाद 327 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों को समय पर रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, ताकि उनकी सीट सुरक्षित रहे। वहीं, जिन विद्यार्थियों का अभी तक किसी भी चरण में चयन नहीं हुआ है, उनके पास भी आगे के चरणों में अवसर उपलब्ध रहेगा।

दूसरे चरण के बाद रिक्त रहने वाली सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगली वरियता सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को पोर्टल और संबंधित संस्थान की सूचना पर नजर रखने की सलाह दी गई है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed