{"_id":"d591a936d87f101e657e0128c26fbed7","slug":"704-canter-thong-caught-with-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"704 पेटी शराब से भरा कैंटर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
704 पेटी शराब से भरा कैंटर पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Sun, 11 May 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए पुलिस ने अल सुबह अवैध शराब से भरा कैंटर काबू किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैंटर ससौली गांव से पकड़ा। इस दौरान चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
शनिवार अल सुबह सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि शहर में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर एक कैंटर दाखिल हुआ है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचेगा। पुलिस ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में कैंटर की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की एक कैंटर जो तिरपाल से कवर है, गांव ससौली में खड़ा है।
इस पर सीआईए प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ससौली गांव पहुंची और कैंटर को कब्जे में ले लिया। टीम के पहुंचने से पहले ही कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब कैंटर की जांच की तो उसमें 704 पेटी देसी शराब की मिली।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कैंटर में रखी पेटियों की जांच करने पर पता चला कि उसमें देसी शराब है, जिस पर हरियाणा का मार्का लगा हुआ है। पुलिस ने कैंटर और शराब कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईए प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला तस्करी से जुड़ा लग रहा है। कैंटर के नंबर से मालिक और चालक की तलाश की जा रही है, जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।