{"_id":"6883ce5bab14d417cf030cc8","slug":"70-took-admission-in-nodal-iti-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141313-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में 70 ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में 70 ने लिया दाखिला
Sat, 26 Jul 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई में दखिला प्रक्रिया के तीसरे चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को प्रक्रिया का चौथा दिन रहा। नोडल आईटीआई में सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ दिखाई देने लगी थी। दोपहर तक 53 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया था। दोपहर बाद इसमें कमी देखने को मिली। चौथे दिन की प्रक्रिया के दौरान 70 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
अब नोडल आईटीआई की 765 सीटों पर दाखिला हो चुका है। वीरवार शाम तक कुल 695 सीटों पर दाखिला हुआ था। नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं। चौथे दिन की प्रक्रिया के बाद आईटीआई की 583 सीटें खाली हैं। यह दाखिला प्रक्रिया का तीसरा चरण चल रहा है। इसके बाद चौथा ऑनलाइन चरण चलाया जाएगा।
विभाग ने यह चौथा चरण का शेड्यूल तीसरे चरण की प्रक्रिया के बीच जारी किया है। वहीं, इस तीसरे चरण के लिए 382 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की है। जिसमें से अब तक 222 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 160 सीटें खाली हैं। रिक्त सीटों के लिए सोमवार को प्रक्रिया करवाई जाएगी। अब दो दिन आईटीआई नहीं खुलेगी। विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार दो दिन दाखिला प्रक्रिया का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ विभाग ने यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। जिसके तहत यह प्रक्रिया सोमवार व मंगलवार को होगी। तीसरे चरण के लिए दस्तावेजों की जांच करवाने का अंतिम दिन सोमवार कर दिया है। फीस जमा करवाने का अंतिम दिन मंगलवार रहेगा।
विज्ञापन
पांचवें चरण में होगी ओपन काउंसलिंग
आईटीआई की रिक्त सीटें भरने के लिए ओपन काउंसलिंग करवाई है। कौशल विकास विभाग के पहले शेड्यूल के अनुसार यह ओपन काउंसलिंग चौथे चरण में करवाई जानी थी। परंतु प्रदेश की आईटीआई में 50 प्रतिशत से कम दाखिले देखने के बाद आईटीआई ने शेड्यूल में बदलाव किया है। जिसके अब आईटीआई के ऑनलाइन दाखिला प्रकिया के चरण चलाए जाएंगे।
संस्थान में विभाग के शेड्यूल के अनुसार दाखिले हो रहे हैं। अब तक नोडल आईटीआई की 765 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। तीसरी वरीयता सूची की 222 सीटें भर गई हैं। 160 सीटों के लिए सोमवार को प्रक्रिया होगी। 30 जुलाई से चौथा ऑनलाइन चरण शुरू होगा। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।