फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   70 thousand rupees found from the pocket of excise inspector

एक्साइज इंस्पेक्टर की जेब से मिले 70 हजार रुपये, विजिलेंस ने एक दिन के रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees found from the pocket of excise inspector
यमुनानगर। शराब ठेकेदार से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए एक्साइज इंस्पेक्टर वीरेंद्र को शुक्रवार को विजिलेंस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। विजिलेंस इंस्पेक्टर जयपाल रोड ने बताया कि रिश्वत लेते जब आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया था, तो उसकी जेब से करीब 70 हजार रुपये नगद मिले थे। इसी पैसे की पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी से पता करना है कि यह पैसा उसके पास कहां से आए। क्या ये रुपये भी रिश्वत के हैं या किसी और काम के है। इसके अलावा उसके लेनदेन में कोई और तो शामिल नहीं है। पूछताछ के बाद ही यह खुलासा किया जाएगा कि यह नकदी उसके पास कहां से आई थी।
विज्ञापन

पंचकूला से आई विजिलेंस की टीम ने वीरवार शाम को डीईटीसी एक्साइज इंस्पेक्टर वीरेंद्र को 20 हजार की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था। रसूलपुर जोन के शराब ठेकेदार नरेंद्र शर्मा ने विजिलेंस को शिकायत देते हुए बताया कि रसूलपुर जोन के गांव असगरपुर व पहाड़ीपुर में उसकी दो शराब की दुकाने हैं। इनकी साढ़े सात लाख सिक्योरिटी जमा है। विभाग से दुकान की क्लीयरेंस लेनी होती है। इंस्पेक्टर ने उनको क्लीयरेंस दे दी थी। 12 जून से इन दुकानों का नया टेंडर शुरू होना है। लेकिन इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रति दुकान से 10 हजार रुपये यानी दोनों दुकानों के 20 हजार रुपये मासिक देने की मांग कर रहा था। आरोपी से फोन पर हुई बातचीत की उसके पास रिर्काडिंग भी है। आरोपी ने पैसे न देने पर कार्रवाई की धमकी भी दी थी। इसके बाद उसने विजिलेंस में शिकायत दी। इस दौरान पंचकूला से विजिलेंस इंस्पेक्टर बलवान सिंह उसे मिले। उसने पूरी आपबीती उन्हें बताई। इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। योजना के तहत दो-दो हजार के नोटों पर पाउडर लगाकर ठेकेदार को दिए गए। नोटों के नंबर भी नोट किए गए। वीरवार दोपहर बाद को ठेकेदार डीईटीसी ऑफिस पहुंचे और इंस्पेक्टर वीरेंद्र को पैसे सौंप दिए। पैसे देने के बाद विजिलेंस की टीम ने इशारा मिलते ही डीईटीसी में दबिश देकर इंस्पेक्टर को दबोच लिया। तलाशी में उसकी पैंट की एक जेब से 20 हजार और दूसरी जेब से 70 हजार रुपये बरामद हुए। टीम ने उसके हाथ धुलवाए तो उसके हाथ लाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस इंस्पेक्टर जयपाल रोड का कहना है कि आरोपी इंस्पेक्टर का एक दिन का रिमांड अदालत ने मंजूर किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से बरामद किए गए 70 हजार रुपये के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed