{"_id":"609451598ebc3ebf012b07fe","slug":"7-person-death-frome-corona-virus-yamuna-nagar-news-knl69230587","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने सात और लोगों की ले ली जान, 465 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने सात और लोगों की ले ली जान, 465 नए केस
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना..कोरोना और कोरोना। किसी का ऑक्सीजन लेबल कम हो रहा तो किसी को सांस लेने में दिक्कत, तो किसी की असमय मौत। इस वायरस की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। लेकिन लोग इसके बावजूद भी नियमों का पालन करने में परहेज कर रहे हैं। वीरवार को जिले में 465 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इसके साथ ही 15 शवों का कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने अपने आंकड़ों में सात की ही कोरोना से मौत होने की पुष्टि की है।
कोरोना महामारी में मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को सात लोगों की कोरोना से मौत हो गई। हालांकि जिले में 15 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सात मौत हैं। वीरवार को जिले में 465 नए मरीज मिले हैं। जबकि 354 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में एक्टिव केसों संख्या 2022 हो गई है। जिसमें से 668 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अब तक जिले में 17 हजार 99 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 14 हजार 836 स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर 15 जगाधरी निवासी 89 वर्षीय वृद्धा को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उसे कई अन्य बीमारियां भी थी। जिस पर गुलाटी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई थी। वीरवार को मौत हो गई। जगाधरी वर्कशॉप निवासी 63 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संक्रमण हुआ था। उनका भी गुलाटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उनकी मौत हो गई। शास्त्री कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय अधेड़ का गाबा अस्पताल में इलाज चल रहा था। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उनकी मौत हो गई। नंदा कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संक्रमण होने पर गाबा अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। रामनगर कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय महिला को सिविल अस्पताल यमुनानगर में दाखिल कराया गया था। वह कोरोना संक्रमित थी। वीरवार को उनकी मौत हो गई। ईएसआई अस्पताल में दाखिल रामपुरा कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जठलाना निवासी 70 वर्षीय को कोरोना संक्रमण हुआ था। दो मई को उन्हें हालत बिगड़ने पर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। बाद में परिजनों ने लिखित में देकर मरीज को घर लेकर गए थे। इसके बाद वह होम आइसोलेशन में थे। वीरवार को उनकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-17 निवासी 80 वर्षीय वृद्ध, सहारनपुर निवासी 84 वर्षीय वृद्ध, इलाहाबाद निवासी 69 वर्षीय वृद्ध, पुराना हमीदा निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, कैंप निवासी 58 वर्षीय महिला, जगाधरी वर्कशॉप निवासी पुरुष, आजाद नगर निवासी 68 वर्षीय महिला व लक्ष्मी गार्डन निवासी व्यक्ति का संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया।
विज्ञापन
3405 रिपोर्ट लंबित
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले की रिकवरी दर 86.76 फीसदी है। संक्रमण दर बढ़कर 6.01 फीसदी पर पहुंच गई है। अब तक जिले से दो लाख 85 हजार सात लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से दो लाख 62 हजार 254 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 3405 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।