{"_id":"68b7444f25d2b3f08604fb82","slug":"7-lakh-income-from-auction-of-80-shops-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143222-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 80 दुकानों की नीलामी से सात लाख की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 80 दुकानों की नीलामी से सात लाख की आय
Wed, 03 Sep 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
रादौर मेले को लेकर दुकानों के प्लाॅटों की बोली करते अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर में छह सितंबर से आयोजित होने वाले आठ दिवसीय जाहरवीर गोगा मेड़ी मेले को लेकर नगरपालिका की ओर से मेले में लगाई जाने वाली 150 से अधिक दुकानों के प्लाटों की खुली नीलामी की गई। जिसमें अभी तक केवल 80 दुकानों की बोली ही हो सकी है। जिससे नगर पालिका को लगभग सात लाख रुपये की आय हुई है।
बकाया 60 से 70 दुकानों की बोली बुधवार को सुबह 11 बजे नगरपालिका कार्यालय में की जाएगी। नगर पालिका चेयरमैन रजनीश मेहता शालू ने बताया कि मेले में अभी तक पंकज कुमार ने पीर मेड़ी के पास की दो दुकानें 52 हजार 200 रुपये में सबसे अधिक दाम देकर ली हैं। मेले के आयोजन से हुई इस आय को मेले में साफ सफाई, लाइट, पीने के पानी, शौचालयों व दंगल के आयोजन पर खर्च किया जाएगा।
मेले के दौरान तीन दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन करवाया जाएगा। वहीं छह सितंबर को सुबह 10 बजे नगरपालिका की ओर से चेयरमैन व पार्षद पवित्र छड़ी निशान चढ़ाकर मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक, एमई संदीप शर्मा, अकाउंटेंट नीरज कांबोज, जेई कपिल कांबोज, बीआई आदित्य कांबोज, सफाई निरीक्षक सुमित बैंस, अनिरुद्ध सैनी, अमित सैनी, अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।