फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   68.53 lakhs looted by luring profit

Yamuna Nagar News: मुनाफे का झांसा देकर 68.53 लाख हड़पे

Fri, 12 Sep 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
68.53 lakhs looted by luring profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के पेपर मिल स्टाफ क्वार्टर में रह रहे वाई केसवा रेड्डी से 68 लाख 53 हजार रुपये की ठगी हो गई। इसे साइबर ठगों ने मोबाइल पर लिंक भेज ऑनलाइन चेटिंग व कॉल कर अंजाम दिया। आरोपी की ओर से रेड्डी को ऑनलाइन निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया।
बाद में न मुनाफा दिया गया और न निवेश किए 68.53 लाख रुपये लौटाए गए। तब रेड्डी ने खुद से हुई ठगी के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दी।
पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में वाई केसवा रेड्डी ने बताया कि 26 जनवरी 2024 को मोबाइल पर एक लिंक आया। इस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। इस ग्रुप में जुड़े लोगों ने बताया कि वह गोल्ड माइंस कंपनी में काम करते हैं, जहां पर रुपये निवेश कर काफी मुनाफा दिया जाता है।
विज्ञापन

रेड्डी ने बताया कि ग्रुप के लोगों की बातों में आकर 26 जनवरी से 14 जून 2024 के बीच कंपनी के अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 68 लाख 53 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद छह माह तक कोई मुनाफा नहीं दिया गया। जब इस बारे में ग्रुप के लोगों से बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होकर निवेश किए गए 68.53 लाख रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। तब साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed