फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   68 documents submitted for property certificate

Yamuna Nagar News: संपति प्रमाणपत्र के लिए 68 दस्तावेज जमा

Fri, 17 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
68 documents submitted for property certificate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लाल डोरा व आबादी देह में 10 साल से काबिज संपत्ति धारकों ने संपत्ति प्रमाणपत्र देने को दस्तावेज लेने के लिए नगर निगम की ओर से मानकपुर में वीरवार को शिविर लगाया गया। प्रमाणपत्र लेने के लिए मानकपुर के 68 संपत्ति धारकों ने दस्तावेज जमा किए।
जांच में जिन संपत्ति धारकों को दस्तावेज सही मिलेंगे, उन्हें मालिकाना हक देने को संपत्ति प्रमाण पत्र तैयार किए जा रहे हैं। इन संपत्ति धारकों के संपत्ति प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। संपत्ति प्रमाणपत्र मिलने से उनको संपत्ति पर उनका मालिकाना हक मिलेगा।
विज्ञापन

मानकपुर में लाल डोरा व आबादी देह के संपत्ति धारकों को प्रमाण पत्र देने के लिए कमेटी सचिव एवं निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, पटवारी एवं कमेटी सदस्य कुलदीप कुमार व अन्य की टीम ने संपत्ति धारकों के दस्तावेज लिए। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कमेटी सचिव व अन्य कर्मियों को निर्देश दिए कि संपत्ति धारकों के दस्तावेज की सही तरीके से जांच करें। जिनके दस्तावेज दुरुस्त हो, उनके प्रमाण पत्र जल्द तैयार किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी : नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रमाण पत्र लेने के लिए संपत्ति धारक को राजस्व विभाग की ओर से सत्यापित आबादी व लाल डोरा का शपथपत्र, पिछले दस साल का बिजली बिल या पानी का बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, जीएसटी सर्टीफिकेट, वोटर कार्ड, कब्जा प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद, निर्माणाधीन नक्शा प्रमाण पत्र में से कोई दो दस्तावेज, सेलडीड, कन्वेयन्स डीड, रिलीज डीड, जमाबंदी, फर्द, राजस्व विभाग द्वारा सत्यापित डिक्री, रजिस्ट्री और वारसान रिपोर्ट जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed