फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   62 families will have a dream to build a house

62 परिवारों का आवास बनाने का होगा सपरा पूरा, अब मिले स्वीकृति पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
62 families will have a dream to build a house
यमुनानगर। 62 परिवारों का अब आवास बनाने का सपना पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए हैं। इसी को लेकर बुधवार को कन्हैया साहिब चौक के नजदीक स्थित नगर निगम कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मेयर मदन चौहान पहुंचे। उन्होंने परिवारों को पीएमएवाई शहरी के 62 लाभपात्रों को स्वीकृति पत्र व 15 स्ट्रीट वेंडर्स को आई कार्ड वितरित किए गए। पीएमएवाई के तहत जिन लाभपात्रों को स्वीकृति पत्र दिए गए, उन्हें योजना के तहत पक्का मकान बनाने को तीन किस्तों में 2.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा नगर निगम एरिया के कुल 1894 स्ट्रीट वेंडर्स के लाइसेंस व आई कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रहे है। उनके दिन में हर गरीब व अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए चिंता है। उनका स्वप्न है कि इस देश के अंदर हर गरीब के सिर पर पक्की छत हो, उसका घर सुंदर बने। जिससे वह स्वाभिमान के साथ जीवन व्यतीत कर सके। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की हुई है। उनकी इस योजना का लाभ उठाकर करोड़ों परिवारों ने अपने मकान बनाने का सपना पूरा किया है। इसी योजना के तहत आज 62 लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए स्वीकृति पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

---------------
इस तरह से दी जाएगी किस्तें
योजना के तहत लाभार्थी को एक लाख की पहली किस्त मकान की नींव रखे जाने के बाद, एक लाख की दूसरी किस्त मकान की दीवारें लेंटर तक पहुंचने पर लेंटर डालने के लिए और 50 हजार रुपये की तीसरी किस्त लेंटर डाले जाने के बाद दी जाएगी। यह राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में जाएगी। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में कुल 1894 स्ट्रीट वेंडर्स के लाइसेंस बनाए गए है। जिनमें से 15 वेंडर्स को आई कार्ड वितरित किए गए। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना शुरू की हुई है। इस योजना के तहत उन रेहड़ी व फड़ी वालों को रोजगार बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये का लोन दिया जा रहा है। मौके पर पार्षद संजीव कुमार, राकेश त्यागी, वेद पप्पी, टीपीई कमलवीर सिंह, एमआईएस कमलदीप सिंह, टीसीओ हेमलता शर्मा, एसएमआईडी शशि रानी, आशीष, असलम, मनीश ओबरॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed