फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   60,000 recruitments will be made by the end of the year: Rana

साल के अंत तक होंगी 60 हजार भर्तियां : राणा

Mon, 19 Jan 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
60,000 recruitments will be made by the end of the year: Rana
भोगपुर गांव में आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान मौजूद लोग। संवाद - फोटो : आवास का प्रमाण पत्र वितरित करते विधायक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री सैनी ने वादा किया है कि 2026 के अंत तक लगभग 60,000 नई सरकारी भर्तियां की जाएंगी।
वे भोगपुर गांव में पूर्व विधायक बलवंत सिंह के आवास पर आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन का आयोजन बलवंत सिंह के पौत्र व युवा भाजपा नेता हितेष चौधरी ने किया था। कृषि मंत्री राणा ने कहा कि अक्तूबर 2024 में सरकार बनते ही 24,000 युवाओं को ग्रुप-सी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि अनुबंध पर काम करने वाले युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार ने कानून बनाया है, जिससे उन्हें वार्षिक वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते जैसे लाभ मिलेंगे। आईटी सक्षम युवा योजना के तहत 5,000 युवाओं को आईटी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा युवाओं को सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका ने कहा कि राज्य में हर 20 किमी के दायरे में एक कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में 80 नए सरकारी कॉलेज खोले गए हैं। सरकार ने 2026 के लिए एक रोडमैप तैयार किया है।

हितेष चौधरी ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण भाजपा के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है ।संचालन पंकज चुघ ने किया। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन, कृपाल सिंह झंडा, सागर, अधिवक्ता विरेन संधू, संदीप गुर्जर, मोहिंद्र सिंह मौजूद रहे।

भोगपुर गांव में आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान मौजूद लोग। संवाद

भोगपुर गांव में आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान मौजूद लोग। संवाद- फोटो : आवास का प्रमाण पत्र वितरित करते विधायक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed