{"_id":"67992c7b2f3c71009c007259","slug":"56-students-were-absent-from-buniyaad-level-2-exam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-132215-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बुनियाद लेवल-2 परीक्षा से 56 रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बुनियाद लेवल-2 परीक्षा से 56 रहे नदारद
Wed, 29 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मिशन बुनियाद के तहत मंगलवार को जिले में बने दो परीक्षा केंद्रों पर लेवल-2 की परीक्षा हुई। इसमें लेवल-1 की परीक्षा में पास हुए 739 विद्यार्थियों ने बैठना था, पर अनुपस्थित रहे 56 विद्यार्थी पहले ही दौड़ से बाहर हो गए। दोनों परीक्षा केंद्रों पर 683 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें जो विद्यार्थी पास होंगे, वे लेवल-3 ओरिएंटेशन का हिस्सा बनेंगे।
शिक्षा विभाग की मिशन बुनियाद योजना के तहत 3041 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 25 दिसंबर को जिले के सभी खंडों में बने आठ परीक्षा केंद्रों पर 2442 विद्यार्थियों ने लेवल-1 की परीक्षा दी थी। लेवल-1 की परीक्षा परिणाम में 738 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी मंगलवार को लेवल-2 की परीक्षा रखी गई।
इसके लिए जगाधरी के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा के चलते दोनों स्कूलों में मंगलवार को सभी कक्षाओं की छुट्टी रही। सुबह 11.30 बजे के निर्धारित समय तक दोनों परीक्षा केंद्रों पर लेवल-2 परीक्षा के लिए 738 में से 683 विद्यार्थी पहुंचे, वहीं 56 की अनुपस्थित दर्ज की गई। दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
ये है योजना
मिशन बुनियाद में कक्षा आठवीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उनकी तीन लेवल की परीक्षा होती है। इन तीनों लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर कक्षा 9वीं-10वीं सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा मिलती है। साथ ही छात्रवृत्ति, पठन-पाठन सामग्री, वर्दी व यातायात सुविधा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। अभी जिले में पांच बुनियाद केंद्र चल रहे हैं, इनमें यमुनानगर में शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल टाउन, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिलासपुर (व्यासपुर), राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वती नगर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रादौर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रताप नगर शामिल है।
एक महीने में आएगा परीक्षा का परिणाम
जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम माहभर में आ जाएगा। इसमें उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए लेवल-3 में ओरिएंटेशन होगा। इसके बाद इनका शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा।