{"_id":"684cc38588226713370848ef","slug":"52-proposals-were-approved-in-the-municipal-corporation-meeting-councilors-also-put-forth-the-problems-of-their-wards-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139309-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नगर निगम की बैठक में 52 प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नगर निगम की बैठक में 52 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Sat, 14 Jun 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम सदन की बैठक शुक्रवार को मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 52 प्रस्ताव पास किए गए। जबकि रवि अस्पताल के पास पार्क विकसित करने का प्रस्ताव अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक ने प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। इस दौरान एसटीपी पर75 करोड़ खर्च करने और यमुनानगर क्षेत्र में 114 मकिमी पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव मंजूद किया गया
बैठक में पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याएं भी रखी। निगम आयुक्त अखिल पिलानी व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने पार्षदों के सवालों के जवाब दिए
वहीं बैठक में कई प्रकार के निर्णय लिए गए। इसमें नगर निगम क्षेत्र से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में बाधा नहीं आएगी। जुलाई माह में खत्म हो रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के टेंडर से पहले निगम द्वारा दो टेंडर लगाए जाएंगे। पहला टेंडर दो माह के लिए होगा। जबकि दूसरा टेंडर एक साल के लिए। वहीं, शहर में हो रहे विकास कार्यों की निगरानी के लिए एक्ट अनुसार पार्षद की निगरानी समितियां गठित की जाएगी। संवाद