फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   52 lakh cheated on the pretext of profit from online business

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन व्यापार से अधिक लाभ का झांसा देकर ठगे 52 लाख रुपये

Sat, 05 Aug 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
52 lakh cheated on the pretext of profit from online business
यमुनानगर। साइबर ठगों ने ऑनलाइन व्यापार करने का झांसा देकर गांव घेसपुर निवासी राजीव कुमार से 52 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने व्यापार में अधिक लाभ कमाने का लालच देकर उसे अपने जाल में फंसाया, इसके बाद उससे ठगी की। साइबर थाना पुलिस ने राजीव कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक्सिस बैंक में अकाउंट है। उसे कुछ दिनों पहले एक टेलीग्राम प्राप्त हुआ। जिसमें ऑनलाइन व्यापार कर अधिक लाभ कमाने की बात कही गई। उसने टेलीग्राम में दिए नंबरों पर संपर्क किया। उन्होंने उसे ऑनलाइन व्यापार करने का झांसा देकर उसे एक टास्क पूरा करने के लिए दिया। इसमें आरोपियों ने उसके 52 लाख रुपये लगवा दिए। जब उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उसे रुपये वापस नहीं दिए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना के जांच अधिकारी नवीन का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed