फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   500 acres of crops destroyed due to water of Som, Pathrala

Yamuna Nagar News: सोम, पथराला के पानी से 500 एकड़ फसल बर्बाद

Tue, 13 Aug 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
500 acres of crops destroyed due to water of Som, Pathrala
कौशिक खान
विज्ञापन

छछरौली (यमुनानगर)। क्षेत्र में रविवार को पथराला नदी में आई बाढ़ के पानी की वजह से मची तबाही का सोमवार को मंजर देख ग्रामीण सिहर उठे हैं। बाढ़ के पानी ने सड़कें, फसलें तबाह कर दीन हैं। खंड छछरौली में सोम व पथराला नदियों में आई बाढ़ के पानी से लगभग 500 एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है।
सोम नदी की पटरी टूटने पर खानूवाला गांव में ज्यादा नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक चार-पांच फीट तक घुस गया था। जिससे पुराने वह कच्चे मकान दीवारों ढह गई और गालियां उखड़ गई हैं। बाढ़ के पानी से सभी गलियों में बहकर आई रेगी जम गई है। जिसे अब ग्रामीण बाहर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

खानूवाला गांव के बुजुर्ग व छोटे बच्चे अभी भी दहशत में हैं। लोगों के पास खाना-पानी कुछ नहीं बचा था। आसपास के ग्रामीण रिश्तेदारों परिचितों ने खाना पानी देकर सेवा कार्य किया है। सोम नदी में टूटी पटरी से आए तेज बहाव ने सड़कें बुरी तरह से उखाड़ गई। लेदी से बिलासपुर जाने वाली सड़क कई जगह से टूट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के बहाव के कारण कई फीट के गड्ढे बन गए हैं। इसके साथ ही लेदी से शेरपुर मोड छछरौली जाने वाली सड़क भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हर तरह से मदद की है। प्रशासन की तरफ से दो दिन बीतने के बावजूद भी किसी प्रकार की कोई मदद नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed