फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50 thousand rupees and mobile were looted after beating

Yamuna Nagar News: मारपीट कर लूटे 50 हजार रुपये व मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees and mobile were looted after beating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ठेकेदार के पास शराब ठेकों से नकदी एकत्रित करने में लगे ढिक्का गांव निवासी सतीश कुमार से मारपीट कर तीन बदमाशों ने उससे 50 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने पहले उसे धक्का देकर बाइक से नीचे गिराया, फिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।

सतीश कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शराब ठेकेदार बृजपाल राणा के पास काम करता है। उसके शराब ठेकों पर वह इंचार्ज लगा हुआ है। दामला जोन में उनके पास शराब के ठेके हैं। उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी उसी पर है। 21 फरवरी को वह दूधला रोड के शराब ठेके से 21 हजार रुपये और कंबोज माजरी के ठेके से 29 हजार रुपये एकत्रित किए थे। इन रुपयों को लेकर रात के समय वह बाइक पर हाफिजपुर रोड से कुंजल शराब ठेके से नकदी लेने जा रहा था। जब वह कुछ दूरी पर चला तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे चलती बाइक से धक्का दे दिया। इसमें वह खेत में जा गिरा। नीचे गिरने से वह घायल हो गया। आरोपियों ने उससे मारपीट कर उससे 50 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गए। इस शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed