फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50 thousand cash and two and a half tola gold necklace stolen by breaking the locks

ताले तोड़ 50 हजार की नकदी और ढाई तोले सोने का हार चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
50 thousand cash and two and a half tola gold necklace stolen by breaking the locks
यमुनानगर। शहर की महावीर कॉलोनी में चोरों ने घर के ताले तोड़ 50 हजार की नकदी व ढाई तोले सोने का हार चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। चोरी के समय परिवार अस्पताल गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी निवासी नवीन त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई सुशील कुमार की टांग में फ्रेक्चर है। जिसके चलते वह दो माह से सिविल अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार देर शाम को वह मकान को ताला लगाकर सिविल अस्पताल अपने भाई के पास चला गया था। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर पहुंचा तो उसने देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर अलमारी के लॉकर से करीब ढाई तोले सोने का एक सेट, 50 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed