फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   4.90 lakhs cheated in the name of sending to Singapore

Yamuna Nagar News: सिंगापुर भेजने के नाम पर 4.90 लाख ठगे

Tue, 03 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
4.90 lakhs cheated in the name of sending to Singapore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटे को सिंगापुर भेजने के नाम पर शहर की कांबोज कॉलोनी निवासी विम्मी से 4.90 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप जटहेड़ी गांव निवासी अमन कुमार पर लगा है। आरोप है कि आरोपी ने रुपये लेने के बाद नकली वीजा व टिकट थमा दिए। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी अमन पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
कांबोज कॉलोनी निवासी विम्मी ने बताया कि उसकी जटहेड़ी निवासी अमन कुमार के साथ काफी समय से जान पहचान थी। आरोपी लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। गत वर्ष उसने आरोपी से अपने बेटे संकेत के विदेश जाने के बारे में बात की। आरोपी ने उसके बेटे को सिंगापुर भेजने का आश्वासन दिया। इसके लिए आरोपी ने साढ़े पांच लाख रुपये खर्च बताया। आरोपी की बातों में आकर उसने उसे 4.90 लाख रुपये व बेटे के दस्तावेज दे दिए।
विज्ञापन

काफी समय बीतने पर जब उसने आरोपी से बातचीत की तो उसने उसे बेटे का वीजा व सिंगापुर की टिकट थमा दी। जब उसने जांच कराई तो वीजा व टिकट नकली निकले। आरोपी ने चार बार उसे नकली वीजा व टिकट दी। परेशान होकर उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि आरोपी अमन कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed