फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   49-year-old corona infected person dies, 199 new infected found

कोरोना संक्रमित 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 199 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
49-year-old corona infected person dies, 199 new infected found
यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिले में शनिवार को कोरोना से एक 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा 199 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 641 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। जिसका कई अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा था। विभाग के अनुसार तीसरी लहर में यह सातवीं मौत है।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक जिला में मौजूदा समय में 316 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं। कुछ दिन पहले इनकी भी संख्या कम थी। जैसे-जैसे संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वैसे ही कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। उधर, जिला में आने वाले विदेशी यात्रियों के डाटा को भी दिल्ली व चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.90 प्रतिशत हो गया है। कुल आबादी में से 46.52 प्रतिशत लोगों कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 25838 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24779 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अभी तक कुल 559262 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 527198 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 2855 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
कब-कब हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक तीसरी लहर में जिले में अब तक सात जनवरी को दो बुजुर्गों की, 10 जनवरी को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की, 11 जनवरी को एक और 72 वर्षीय बुजुर्ग की, 13 जनवरी को 50 वर्षीय व्यक्ति मौत हुई थी। शनिवार को 49 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई।

मृतकों के परिजनों को मिलेगी 50 हजार अनुग्रह सहायता
यमुनानगर। अब कोरोना की चपेट में आकर जान गंवा चुके लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये अनुग्रह सहायता मिलेगी। इसके लिए अंत्योदय सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि आवेदक को अपने आवेदन के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र व कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट की एक-एक प्रति लगानी होगी। आवेदन करने के 30 दिनों के अंदर आवेदन दावों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed