{"_id":"61d9df351a361152df670885","slug":"48-corona-infected-came-number-reached-211-yamuna-nagar-news-knl95446552","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 कोरोना संक्रमित आए, संख्या पहुंची 211","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 कोरोना संक्रमित आए, संख्या पहुंची 211
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। शनिवार को नए 48 कोरोना संक्रमित केस सामने आने से अब संख्या 211 हो गई है। ऐसे में नए केस आने से जिला का कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.49 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हालांकि 14 संक्रमित केस ठीक भी हुए हैं, मगर पिछले कुछ दिनों से जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जबकि कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित एक या दो ही केस सामने आ रहे थे, किंतु अब एकाएक इनकी संख्या बढ़ने लगी है। बता दें कोरोना की चल रही तीसरी लहर के बीच शुक्रवार को दो बुजुर्ग अपनी जान भी गवां चुके हैं और संक्रमित केसों की संख्या भी बढ़ रही। इसी को देखते हुए जिला को रेड जोन भी घोषित किया हुआ है। मगर इनसब के बाद भी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही। लोग अभी भी बिना मास्क के सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया के मुताबिक जिले में कोरोना के 211 सक्रिय मरीज हैं जोकि अस्पताल मेें दाखिल है। अभी तक कुल 547069 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 516247 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 2510 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिला में 51 एक्टिव माइक्रो कंटेनमैंट जोन हैं। बकायदा कोविड कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी बातों को नोट किया जा रहा है। इसके अलावा गांव-गांव जाकर लोगों को महामारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले का डबलिंग रेट 278 दिन है और जिला में कुल आबादी का 45.51 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24994 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24369 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक हो चुके हैं।
छछरौली। क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन हो रहा है। सरकार की तरफ से कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करने के लिए 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। बावजूद उसके कईं दुकानें रेस्टोरेंट, ढाबे व शराब के ठेके देर रात तक खुले रहते हैं। रात को छछरौली तिकोना चौक पर बने रेस्टोरेंट, हाइवे पर बने कई ढाबे रेस्टोरेंट व लेदी में शराब के ठेके खुले पाए गए। इस बारे में डीटीसी एक्साइज अमित खंगवाल का कहना है कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। उनका कहना है कि कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए हर ब्लॉक में बाकायदा सरकार की तरफ से मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं इस बारे में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार छछरौली तरूण सहोता का कहना है कि लेदी में खुली शराब की दुकान की शिकायत मिली थी। जिस पर मौके पर जाकर चेतावनी देकर उनको छोड़ दिया गया है। अगर आगे से कोई भी व्यक्ति कोरोना नियमों की अवहेलना करेगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।