फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   4.75 lakh cheated in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 4.75 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
4.75 lakh cheated in the name of sending abroad
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा चांदना निवासी सुखविंद्र सिंह को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने चार लाख 75 हजार रुपये ठग लिए। आरोप पंजाब के अमृतसर निवासी विक्रमजीत सिंह व उसके पिता लखविंद्र सिंह पर लगा है। थाना छप्पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऊंचा चांदना निवासी सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे पता चला था कि अमृतसर निवासी विक्रमजीत सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह भी विदेश जाने का इच्छुक था। इसलिए आरोपी से इस बारे में बात की। आरोपी ने उसे न्यूजीलैंड भेजने की बात कही और इसके लिए पांच लाख रुपये मांगे। आरोपी की बातों में आकर तीन नवंबर 2022 को 50 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए और दस्तावेज दे दिए। इसके बाद आरोपी ने दो लाख रुपये नकद लिए। तीन माह बाद मेडिकल के लिए सवा लाख रुपये मांगे। यह पैसा आनलाइन उसके खाते में डलवाया। आरोपी जल्द ही वीजा लगने की बात कहने लगे। इस बीच उससे बात होती है। आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये और उससे ले लिए। इस तरह से काफी समय बीत गया लेकिन उसका वीजा नहीं लगा। जिस पर आरोपी विक्रमजीत से पैसे वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। धमकी दी कि वह पैसा नहीं देगा। उसके पापा लखविंद्र सिंह पुलिस में है। किसी झूठे केस में फंसवा देंगे। आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसका पैसा वापस किया। पुलिस ने इस शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed