फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   47 new cases of corona were found, 15 beat

Yamuna Nagar News: कोरोना के 47 नए केस मिले, 15 ने दी मात

Tue, 18 Apr 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
47 new cases of corona were found, 15 beat

विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना महामारी की चपेट में सोमवार को 47 नए लोग आ गए। इन सभी के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस साल में कोरोना के यह एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा केस हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को सर्वाधिक 26 केस मिले थे।
वहीं सोमवार को 15 लोग कोरोना को हराकर ठीक भी हुए। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या अब 54 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 216 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। वहीं पहले से भेजे गए 1308 सैंपल की रिपोर्ट अभी लैब से आनी बाकी है। एक्टिव केस में से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि 47 को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना के 47 नए केस मिले जबकि 15 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत व पॉजिटिविटी रेट 4.53 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोग मास्क लगाने से कर रहे गुरेज
कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद लोग कोरोना से बचाव के लिए गंभीर नहीं है। सरकार आदेश जारी कर चुकी है कि 100 से ज्यादा लोग जहां पर एकत्रित होंगे, वहां पर मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके बावजूद अभी तक लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। भीड़ वाली जगहों पर भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। यहां तक की जिला सिविल अस्पताल में भी मरीज व उनके तीमारदार बिना मास्क के ही उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed