फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   46 candidates in electoral raid

दो ने लिया नाम वापस, अब 46 प्रत्याशी चुनावी रण में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
46 candidates in electoral raid
चारों विधानसभा के प्रत्याशियों को सोमवार को चुनाव चिन्ह दे दिए गए। सोमवार को दो ने अपना नामांकन वापस ले लिया है ऐसे में अब 46 प्रत्याशी चुनावी रण में है।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने की अवधि समाप्त होने के उपरांत अब यमुनानगर जिला के साढौरा, जगाधरी, यमुनानगर तथा रादौर विधानसभा क्षेत्र से 46 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले शेष सभी उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह् जारी कर दिए गए है। साढौरा विधानसभा क्षेत्र से 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अरूण कुमार, भाजपा के बलवंत सिंह, कांग्रेस से रेणू बाला, इनेलो सुषमा देवी, बसपा सही राम, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के अनिल कुमार गागट, जेजेपी के कुसुम बाला, स्वराज इंडिया पार्टी के चमन लाल, रिपब्लिक पार्टी ऑप इंडिया के धर्मपाल, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नाथी राम, भारतीय वीर दल के नायब सिंह, भारतीय सर्वोदय पार्टी के मंगत राम, जिन्दाबाद क्रांति पार्टी के रणजीत सिंह, निर्दलीय गुलशन, देसराज और मामचन्द साढौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पंजेटो निवासी राजेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है।
विज्ञापन

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें अकरम खान इंडियन नैशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के आदर्श पाल, कंवर पाल भारतीय जनता पाटीर ़, बलजीत शर्मा इंडियन नैशनल लोकदल, अर्जुन सिंह जननायक जनता पार्टी, नरेश कुमार लोकतन्त्र सुरक्षा पार्टी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रवीण, रणजीत सिंह जिंदाबाद क्रांति पार्टी तथा निर्दलीय जगदीप सिंह, योगेश सेठी ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यमुनानगर विधानसभा से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम दास, इंडियन नैशनल लोक दल के दिलबाग सिंह, इंडियन नैशनल काग्रेस की निर्मल चौहान, बहुजन समाज पार्टी के योगेश कुमार,आम आदमी पार्टी के अरविंद्र सिंह खालसा, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सतीश त्यागी, जननायक जनता पार्टी के सलेश त्यागी तथा निर्दलीय मनदीप कौर, रोहित रोजर, शम्मी कपूर ने यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है।वहीं रादौरृ विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैै। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कर्णदेव कांबोज, इंडियन नेशनल काग्रेेस के बिशन लाल सैनी, बहुजन समाज पार्टी के महिपाल सिंह, इंडियन नैशनल लोक दल के राजबीर, आम आदमी पार्टी के नरेश लाल, जननायक जनता पार्टी के मांगा राम, सर्वहित पार्टी के रवि पाल सारन, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राजेन्द्र कुमार, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के हरबंस कुमार तथा निर्दलीय मनप्रीत कुमार रादौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed