फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   43 thousand withdrawn from account by taking credit card information

Yamuna Nagar News: क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले खाते से निकले 43 हजार

Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
43 thousand withdrawn from account by taking credit card information
यमुनानगर। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर महिला के अकाउंट से 43 हजार रुपये निकाल लिए। महिला को जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


दुर्गा नगर कॉलोनी निवासी सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 10 फरवरी को उसके फोन पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनके बैंक के क्रेडिट कार्ड पर लेट फीस की पेनल्टी लगी हुई है। जो आप खुद ही अपने फोन से ठीक कर सकते हो। इसके बाद साइबर ठग ने उसको उनके कार्ड का नंबर बताया और उसे वेरिफाई करने ले लिए कहा। जिस पर उसने विश्वास कर लिया। इस बीच उनके मोबाइल पर एक रुपये कटने का मैसेज आया फिर उसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे पहली ट्रांजेक्शन 2444 रुपये और फिर दूसरी ट्रांजेक्शन 40620 रुपये हुई। सीमा ने बताया कि आरोपी ने उसका फोन हैक करके उसके अकाउंट से 43 हजार रुपये निकाल लिए हैं। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed