फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   412 infected won battle with Corona, 299 new cases found

412 संक्रमितों ने कोरोना से जीती जंग, 299 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
412 infected won battle with Corona, 299 new cases found
यमुनानगर। कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले तीन दिनों से राहत है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो रही है। जबकि संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ गया है। हालांकि संक्रमित मरीजों की मौत को लेकर राहत नहीं मिल पा रही है। वीरवार को 14 संक्रमित शवों का संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया। जिले में 299 कोरोना के नए केस मिले हैं। 412 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए है। यही नहीं शव के संस्कार को लेकर यमुनानगर श्मशान घाट में हंगामा भी हो गया। हालांकि कई घंटों की जद्दोजहद के बाद महिला का पीपीई किट खोलकर मुंह दिखाया गया और उसके बाद ही अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तिगरी निवासी 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत पर उस समय परिजनों ने हंगामा कर दिया। जब स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस महिला शव पीपीई किट से सील लेकर यमुनानगर श्मशान घाट में पहुंची। यहां परिजनों ने महिला की रिपोर्ट पर भी सवालियां निशान खड़े कर दिए। क्योंकि रिपोर्ट पर बस महिला का नाम लिखा था, उसके पति व गांव का नाम नहीं था। हंगामा जब खड़ा हुआ, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीपीई किट खोलकर महिला का चेहरा दिखाने से साफ मना कर दिया। विवाद बढ़ता देखकर मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत किया। लगभग चार घंटे झड़प होने के बाद शव का संस्कार कराया गया। मनीष ने बताया कि उसकी मौसी की कई दिन से तबीयत खराब थी। पहले निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। मनीष ने बताया कि निजी अस्पताल में जांच में उन्हें कोरोना नहीं था। बुधवार रात उनकी मौसी की मौत हो गई। जबकि उन्हें वीरवार सुबह बताया गया। दोपहर को शव संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने जब कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट मांगी तो उन्हें रिपोर्ट दिखाई गई। जिनमें मृतक महिला का ही नाम था। उन्होंने चेहरा दिखाने के लिए कहा तो पहले चेहरा भी नहीं दिखाया गया। बाद में चेहरा दिखाया। लेकिन चेहरा पूरी तरह साफ नहीं दिखा। मजबूरी में उन्हें वह शव अपनी मौसी का समझ कर संस्कार करना पड़ा। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वीरवार को हमीदा निवासी 90 वर्षीय वृद्धा की ईएसआई अस्पताल में मौत हो गई। महिला को कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी थी। विष्णुनगर निवासी 45 वर्षीय अधेड़ की मौत सिविल अस्पताल यमुनानगर में हुई। उन्हें भी कई अन्य बीमारियां थी। सिंगपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत ईएसआई जगाधरी अस्पताल में हुई। मॉडल टाउन निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की मौत पंचकूला के निजी अस्पताल में हुई। वह कोरोना संक्रमित थे। इसके साथ ही उनके फेफड़े भी खराब हो चुके थे। मॉडल टाउन निवासी 43 वर्षीय अधेड़ की मौत मोहाली के निजी अस्पताल में हुई। मुंडामाजरा गांव निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की मौत सिविल अस्पताल यमुनानगर में हुई।
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन से हुए संस्कार
बिहार निवासी 56 वर्षीय महिला की मौत भी सिविल अस्पताल में हो गई। जबकि बैंक कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला की मौत गाबा अस्पताल में हुई। राजा राम कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई। टापू खदरी निवासी 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गंगानगर कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। छछरौली निवासी 72 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। इन सभी का कोविड प्रोटोकॉल के तहत संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
पॉजिटिव आए-299
स्वस्थ हुए मरीज-412
रिपोर्ट लंबित-2193
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक मौत-327
अब तक पॉजिटिव केस-21,877
अब तक स्वस्थ हुए-19,633
कोरोना के एक्टिव केस-1916
होम आइसोलेशन में मरीज-1377
अब तक हुई सैंपलिंग-3,07,566
सैंपलिंग के बाद निगेटिव-2,80,503
जिले का रिकवरी रेट-89.74 प्रतिशत
जिले का संक्रमण दर-7.11 प्रतिशत
एक्टिव कंटेनमेंट जोन-719
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed