फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   41 vehicles were challaned after checking at the checkposts

Yamuna Nagar News: नाकों पर जांच कर 41 वाहनों के काटे चालान

Tue, 11 Mar 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
41 vehicles were challaned after checking at the checkposts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अवैध खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 16 जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इन नाकों पर सोमवार को 1822 वाहनों की जांच की गई। जिनमें से 41 वाहनों के चालान कर पांच लाख 93500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला से निकल रही यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों पर पूरी संजीदगी के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम छछरौली की टीमों की ओर से 979 वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान आरटीए विभाग की ओर से 14 वाहनों का चालान कर 81000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम जगाधरी की टीमों ने 172 वाहनों की चेकिंग की। जिनमें से 11 का चालान कर 205000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रादौर की टीमों ने 544 वाहनों की चेकिंग की। पांच वाहनों का चालान कर 67000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम की ओर से 127 वाहनों की चेकिंग की, जिनमें से 11 का चालान कर 240500 रुपये जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिला के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर दिन-रात चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed