{"_id":"687fda2e5a629b63200a177d","slug":"41-students-took-admission-in-nodal-iti-on-the-first-day-of-the-third-phase-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141168-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में तीसरे चरण के पहले दिन 41 ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में तीसरे चरण के पहले दिन 41 ने लिया दाखिला
Wed, 23 Jul 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश के लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने अंतिम एवं तीसरे ऑनलाइन चरण की वरीयता सूची मंगलवार को जारी कर दी। तीसरी सूची में नोडल आईटीआई में 382 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई। तीसरे चरण के पहले दिन नोडल आईटीआई में मात्र 41 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया।
तीसरा चरण 27 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ अब आईटीआई की 584 सीटें भर चुकी हैं। अभी दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास तीन दिन हैं। इस दौरान विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं, फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई रहेगी। आईटीआई की तीसरी वरीयता सूची भी काफी ऊंची रही है।
इस दौरान अधिकतम मेरिट 89 प्रतिशत तक पहुंच गई। इसके चलते इस बार भी काफी विद्यार्थियों को उनकी पसंद की ट्रेड नहीं मिल पाई। वहीं, पहला दिन होने के कारण प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी रही। जिस कारण पहले दिन बहुत ही कम विद्यार्थियों को दाखिला हो पाया।
विज्ञापन
41 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है, जबकि 341 सीटों के लिए 26 जुलाई तक प्रक्रिया जारी रहेगी। नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं। पहले चरण में कुल 753 सीट अलॉट की गई थी। पहले चरण में स्थान पाने वाले 363 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। दूसरी वरीयता सूची में 335 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी।
जिसमें से 180 ने दाखिला लिया था और 155 सीटें खाली रह गई थी। अब तीसरी वरीयता सूची में 382 सीट अलॉट की गई हैं। अब नोडल आईटीआई की 423 सीटें रिक्त हैं, जिसके लिए ओपन काउंसलिंग करवाई जाएगी। वहीं, तीसरे चरण में भी जो सीट खाली रह जाएंगी वे भी इसमें शामिल की जाएंगी।
ओपन काउंसलिंग में शामिल होंगी शेष सीट
हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने इस बार दाखिला प्रक्रिया के चरण घटा दिए हैं। पहले दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के चार चरण होते थे। इसके बाद ओपन काउंसलिंग करवाई जाती थी। इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया घटा कर तीन कर दिए हैं। ऐसे में चौथा चरण ओपन काउंसलिंग का होगा।
तीसरे ऑनलाइन चरण की प्रक्रिया के लिए वरीयता सूची जारी हो गई है। इस दौरान 382 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। जिसमें से 41 पर विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। इस चरण में 26 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी और 27 जुलाई फीस जमा करने की अंतिम तिथि रहेगी। -दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।