फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   40 CCTV cameras will monitor the railway station

Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन पर 40 सीसीटीवी कैमरे करेंगे निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
40 CCTV cameras will monitor the railway station
सीसीटीवी कैमरों से स्टेशन परिसर की निगरानी करता कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर लगाई तीसरी आंख में रोशनी आ ही गई। स्टेशन पर इंस्टॉल सीसीटीवी कैमरों ने काम करना शुरू कर दिया है। अब सुरक्षा कर्मी कंट्रोल रूम से पूरे स्टेशन परिसर की निगरानी कर रहे हैं। कंट्रोल रूम में 24 घंटे दो कर्मचारी तैनात रहेंगे।
रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी लगाने की याेजना अक्तूबर 2019 में काम शुरू की गई थी। सर्वे के बाद चार कैमरे लगाए गए थे, लेकिन 2020 में लॉकडाउन और फिर 2022 में अमृतसर भारत योजना के कारण योजना लटकती रही। फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में इसका काम पूरा कर लिया गया और फिर ट्रायल के बाद कंट्रोल रूम आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां से आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारी रेलवे स्टेशन परिसर की निगरानी कर रहे हैं। कंट्रोल रूम में दो कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। होली की भीड़ के बीच सीसीटीवी कैमरों का काफी लाभ मिलेगा। इससे संदिग्धों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण सुरक्षा कर्मियों को भारी परेशानी होती थी। अक्सर भीड़ में अपराधिक वारदातों के होने की संभावना ज्यादा होती है। अपराधी भीड़ का लाभ उठाकर वारदात करते हैं। सीसीटीवी लगने के बाद अब इन सब पर निगरनी करनी आसान हो जाएगी। वहीं, इससे स्टेशन पर बेकार घूमने वाले आवारा लोगों पर भी अंकुश लगाने में आसानी होगी।
यमुनानगर जगाधरी से प्रतिदिन आठ से 10 हजार लोग ट्रेनों से आवागमन करते हैं और यहां से दूसरे राज्यों में सामना भी भेजा जाता है। ऐसे में इसकी भारी दरकार थी। योजना के अनुसार रेलवे स्टेशन परिसर में कुल 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आरपीएफ थाने में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें सर्वर स्थापित कर सभी कैमरों का कनेक्शन कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। यहां पर 52-52 इंच की दो एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस कंट्रोल रूप से प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन के साथ सामान्य प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र, टिकट घर, वेटिंग रूम, स्लीपर वेटिंग रूम, दोनों पैदल पुल, स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया था आरोपी

राजकीय रेलवे पुलिस ने 17 फरवरी को जहरखुरानी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी सीसीटीवी की मदद से संभव हो पाई थी। जांच के दौरान जीआरपी को आरोपी की फोटो मिल गई थी, जो सभी कर्मचारियों के साथ कंट्रोल रूम में दी गई थी। आईटीबीपी के जवान को नशा देकर लूटने का आरोपी अमृतसर निवासी हरजीत सिंह उर्फ जज ट्रेन से स्टेशन पर 17 फरवरी को उतरा तो सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो गया।

स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे शुरू हो गए हैं। ट्रायल के बाद कंट्रोल रूम आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। इससे सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी होगी और संदिग्धों पर नजर रखने में सुविधा होगी। कंट्रोल रूम पर दो कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। -मोहित त्यागी, कंपनी कमांडर, आरपीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed