फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   4.40 lakhs cheated by widow in the name of getting job in bank instead of husband

पति की जगह बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर विधवा से ठगे 4.40 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
4.40 lakhs cheated by widow in the name of getting job in bank instead of husband
यमुनानगर। गरीबों का विकास शाह नाम से संस्था चलाने वाले भोजपुर निवासी रोहित रोजर ने छौली निवासी विधवा को पति की जगह बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी रोहित रोजर ने अधिकारियों व मंत्रियों के साथ अपनी फोटो दिखाकर महिला को जाल में फंसाया था। नौकरी न लगने पर जब महिला ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। परेशान महिला ने इसकी शिकायत पुलिस का दी। छछरौली पुलिस ने मामले में आरोपी रोहित व उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज किया। आरोपी रोहित पर पहले भी क्रिकेट लीग के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ठगने समेत कई अन्य केस दर्ज है।
विज्ञापन

बिलासपुर के गांव छौली निवासी परविंद्र कौर ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति राजेश कुमार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट क्लर्क के पद पर तैनात थे। वर्ष 2018 में उसके पति की मौत हो गई थी। वह अपनी ससुराल गांव उन्हेड़ी में रह रही थी यहां ससुराल के लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इस दौरान उसने सोशल मीडिया पर गरीबों का विकास शाह संस्था के बारे में देखा। जिस पर उसने नौकरी के लिए संस्था के चेयरमैन भोजपुर निवासी रोहित रोजर शाह से बात की। आरोपी रोहित इन दिनों छछरौली में रहता है। आरोपी ने उसे दो अगस्त 2020 को छछरौली के रेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुलाया। जहां आरोपी रोहित व मारवां निवासी संजीव कुमार मिले और उन्होंने बातों में फंसाकर उससे नौकरी के नाम पर कई बार में 4.40 लाख रुपये ले लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई बलदेव राज का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed