फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   4.11 lakh blown from bank account, Yamunanagar

बैंक खाते से उड़ाए 4.11 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
4.11 lakh blown from bank account, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख कुलदीप सिंह राणा के खाते से एफडी के 4.11 लाख रुपये निकाल लिए गए। राणा ने एसबीआई प्रबंधक पर साइबर ठगों के साथ मिलकर उसके साथ ठगी करने का आरोप लगाया है। थाना छछरौली पुलिस ने मामले में आरोपी एसबीआई प्रबंधक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मांडखेड़ी निवासी कुलदीप सिंह राणा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह भाजपा का शक्ति केंद्र प्रमुख है। उसका छछरौली के भारतीय स्टेट बैंक में बचत खाता है। उसने शाखा प्रबंधक रवि कुमार के कहने पर अपने बचत खाते से 4 लाख रुपये की एफडी करवाई थी। तब शाखा प्रबंधक ने उसे उसके फोन में योनो एसबीआई एप्लीकेशन एप डाउनलोड करवाया था और कहा था कि बैंक में बार-बार आने की जरूरत नहीं। आप इसी एप्लीकेशन के माध्यम से अपने कोई भी पैसे के लेन-देन से जुड़े कार्य कर सकते हैं। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह ने बताया कि उसने 25 जनवरी को लगभग चार बजे फोन से बिजली का बिल भरना चाहा, लेकिन किसी कारणवश बिल अदा नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस पर उसने भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर केयर नंबर 180042538100 पर फोन किया, जहां से उसको जानकारी मिली की 2-3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके खाते से अलग-अलग राशि निकाली है और उनसे बात करने को कहा। जब उसने उन नंबरों पर फोन किया तो फोन करते ही उन व्यक्तियों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। आरोपी की सहमति के बिना उसके सेविंग अकाउंट से एफडी के सारे रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते की जांच करने पर पता चला कि 25 जुलाई से 26 जुलाई के बीच दस ट्रांजक्शन में आरोपियों ने कुल 411881 रुपये निकाल लिए। यह राशि आरोपियों ने पेटीएम व आईएनबी पेटीएम के माध्यम से निकाली। इस पर उसने शिकायत छछरौली पुलिस को दी। छछरौली पुलिस ने मामले में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक रवि के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले की साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उन्हीं अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed