फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   3800 nut bolt stolen from bridge of National Highway connecting Haryana-UP

Yamuna Nagar: हरियाणा-यूपी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के पुल से 3800 नट बोल्ट चोरी, हो सकता था बड़ा हादसा

Tue, 20 Sep 2022 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

एनएचएआई के रेजिडेंस इंजीनियर हरमेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे के पुल से नट बोल्ट चोरी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

विज्ञापन
3800 nut bolt stolen from bridge of National Highway connecting Haryana-UP
नट बोल्ट चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह लोगों की जान से खिलवाड़ करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। चोरों ने गांव पांजूपुर में आवर्धन नहर पर बने सहारनपुर-पंचकूूला नेशनल हाईवे-344 के पुल से नट बोल्ट चोरी कर लिए। देर शाम तक करीब 3800 नट बोल्ट चोरी होने का पता चला था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन


थाना सदर यमुनानगर पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। इससे पुल को नुकसान पहुंच सकता था। उधर, हाईवे का निर्माण करने वाली सद्भाव कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से थाना सदर यमुनानगर में चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-344 हरियाणा व उत्तर प्रदेश को आपस में जोड़ता है। सहारनपुर से होते हुए यह हाईवे पंचकूला तक जाता है। करीब साढ़े तीन साल पहले हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। यमुनानगर के हमीदा हेड से निकल रही आवर्धन नहर करनाल होते हुए आगे बहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पांजूपुर में आवर्धन नहर पर नेशनल हाईवे का पुल बना हुआ है। पुल को रोकने के लिए अप-डाउन में तीन-तीन बड़े गार्डर रखे हुए हैं। गार्डर को आपस में जोड़ने के लिए लोहे के भारी भरकम एंगल लगाए गए हैं। एक एंगल में करीब 40 नट बोल्ट लगे हैं। सोमवार को नहर की पटरी से जा रहे कुछ लोगों की नजर पुल की तरफ पड़ी तो उन्हें एंगल में नट बोल्ट वाली जगह से रोशनी दिखी।

एक के बाद एक कई एंगल से नट गायब मिले। इसी तरह नहर के दूसरी तरफ भी नट बोल्ट गायब मिले। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने पुल से नट बोल्ट चोरी किए हैं। मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जांच में करीब 3800 नट बोल्ट चोरी पाए गए।

इसके साथ ही चोर एक एंगल भी चोरी कर ले गए। बाकी एंगल इसलिए नहीं उतारे जा सके, क्योंकि सभी में वेल्डिंग की हुई थी। केवल एक ही एंगल ऐसा था जिसमें वेल्डिंग नहीं थी। दो नट मुख्य गार्डर से भी चोरी किए गए हैं।

मामले की सूचना पाते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रेजिडेंस इंजीनियर हरमेश कुमार सिंह व हाईवे का निर्माण करने वाली सद्भाव कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रसून्न पंकज भी मौके पर जांच करने पहुंचे।


जल्द नट लगवाएंगे : हरमेश कुमार
एनएचएआई के रेजिडेंस इंजीनियर हरमेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे के पुल से नट बोल्ट चोरी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। एजेंसी को नट बोल्ट खरीदने को कहा गया है। कल से ही नट बोल्ट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। यह नशा करने वालों का काम लग रहा है। वास्तविक सच्चाई पुलिस की जांच में पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed