फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   37 thousand rupees withdrawn from account by changing ATM

एटीएम बदलकर खाते से निकाले 37 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
37 thousand rupees withdrawn from account by changing ATM
दो युवकों ने आईटीआई के पास स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम से रुपये निकालते समय इंदिरा गार्डन निवासी युवक का एटीएम बदलकर उसके खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत युवक के पिता ने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंदिरा गार्डन निवासी विरेंद्र कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस अगस्त को उसे कुछ रुपयों की जरूरत थी। उसने एटीएम से रुपये निकालने के लिए अपने बेटे को भेजा। उसका बेटा आईटीआई के नजदीक स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया। जब उसका बेटा एटीएम से रुपये निकाल रहा था। इस दौरान पीछे खड़े दो युवकों ने उसके बेटे को बातों में लगाकर उसका एटीएम बदल लिया। जिसका उसके बेटे को पता नहीं चला। उसके बेटा रुपये निकलवाकर घर आ गया। करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर खाते से 37 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। जब उसने अपना एटीएम जांचा तो वह बदला हुआ था। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई मशरूफ अली का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed