{"_id":"6851b717b388cfccc609f404","slug":"3662-registrations-for-1348-seats-in-nodal-iti-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-139479-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में 1,348 सीटों पर 3,662 पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में 1,348 सीटों पर 3,662 पंजीकरण
Wed, 18 Jun 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यमुनानगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (नोडल आईटीआई) में विभिन्न ट्रेड की कुल 1348 सीटों पर 12 दिन में 3662 पंजीकरण हो गए हैं। कई ट्रेड में एक सीट पर दो से तीन पंजीकरण हैं। अभी 20 जून तक पंजीकरण होंगे। ऐसे में इलेक्ट्रिशियन, कोपा सहित ज्यादा पंजीकरण वाली अन्य ट्रेड में दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला होने वाला है।
जिले में कुल 17 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इनमें सात राजकीय व 10 निजी हैं। सात राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सबसे ज्यादा यमुनानगर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एनसीवीटी व एससीवीटी की कुल 32 ट्रेड की 83 यूनिट हैं, जिसमें कुल 1348 सीटें हैं। अभी तक दाखिले के लिए हुए ऑनलाइन पंजीकरण में सबसे अधिक रुझान भी यमुनानगर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रहा है।
यहां एक-एक दिन में 300-400 पंजीकरण हो रहे हैं। ऐसे ही मंगलवार को भी यहां करीब 450 पंजीकरण हुए। इस तरह कुल पंजीकरण संख्या 3662 पर पहुंच गई है। खासकर इलेक्ट्रीशियन व कोपा ट्रेड में अधिक पंजीकरण हो रहे हैं। इन दो सहित कई ट्रेड की एक-एक सीट पर दो-दो या तीन-तीन भी पंजीकरण आ गए हैं।
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर के प्राचार्य दीपेश महेंद्र ने बताया कि संस्थान में पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो रही है। संस्थान में हेल्प डेस्क बने हैं, जहां स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों के पंजीकरण किए जा रहे हैं। यह सुविधा निशुल्क रूप से उपलब्ध है। अभी पंजीकरण के लिए तीन दिन और हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक किशोर व युवाओं से अपील है कि जल्द अपनी पसंद की ट्रेड में पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।