{"_id":"97069dc2186fa680c35bbcb2a9c54b62","slug":"36-nominated-in-three-cases-of-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के तीन मामलों में 36 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के तीन मामलों में 36 नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 20 Jun 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़े और मारपीट के तीन मामलों में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने करीब 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गंगा नगर कॉलोनी निवासी अनमोल ने जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार देर शाम बाजार जा रहा था। इस दौरान ग्रीन विहार निवासी दानिश ने उसे रोक लिया और उससे अकारण बहस करने लगा। उस समय कुछ लोगों ने आरोपियों को समझा कर मामला शांत करवा दिया और वह घर वापस आ गया।
उसने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद दानिश भारत सेवक नगर निवासी कालिम, विजय नगर निवासी सद्दाम, बानी निवासी आबिद, डीडी अग्रवाल स्कूल के निकट रहने वाले हिमांशु ,हनियान गली निवासी शुभम व 20 अन्य युवकों के साथ उसके घर के पास पहुंचा और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने अनमोल की शिकायत पर 25 आरोपियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, गांव कलावड़ निवासी विक्रम ने बताया कि 17 जून को तहसील रोड से जा रहा था। इसी दौरान तहसील कार्यालय मुस्तफाबाद के नजदीक संजू, कुलदीप, चंदन, काला, रणधीर व सचिन ने उसे पीटकर घायल कर दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, गांव भंनौली निवासी पहल सिंह ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही प्रदीप, कुलदीप, रणबीर, भोपाल व अंकित ने उस पर गंडासियों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।