{"_id":"a750ddc6a7727eced27d118f1829199d","slug":"36-hours-seven-villages-remained-in-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात गांवों में 36 घंटे बना रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात गांवों में 36 घंटे बना रहा बिजली संकट
यमुनानगर
Updated Sat, 10 May 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिजराबाद। खिजराबाद क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन गांवों में वीरवार की सुबह सात बजे से लेकर शुक्रवार शाम के सात बजे तक लगभग 36 घंटे तक बिजली संकट बना रहा। इस दौरान कुछ मिनटों के लिए ही बिजली आई। इसकी वजह से लोगों का गर्मी में जीना मुहाल हो गया है।
खिजराबाद से आगे बोंबेपुर, चांदपुर माजरी, अराईयांवाला, ताजेवाला, फैजपुर, हथनीकुंड और कलेसर गांव में बिजली नहीं होने से गहरा संकट गहराया हुआ है। लोगों में गर्मी के मारे हाहाकार मची हुई है। बिजली के सभी उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। सबसे बड़ी समस्या लोगों के सामने पीने के पानी आ रही है क्योंकि बिजली के आने से ही पानी की सप्लाई चालू हो पाएगी।
ग्रामीण रोशन, नरसिंह सरपंच, यशपाल सरपंच, जमीला सरपंच, शमशाद, महिपाल रोहिला का कहना है कि पिछले कई घंटों से क्षेत्र में बिजली गुल है जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि दिन में गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए बिजली का सहारा तो लेना ही पड़ता है। इतनी तेज धूप के कारण पानी की टंकियों में रखा पानी भी गर्म हो जाता है जोकि पीने और नहाने के लायक नही रहता। ग्रामीणों का कहना है कि उनको पीने के पानी के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। घरों में रखे इनवर्टरों ने भी जवाब दे दिया हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के कर्मचारी उनके साथ ठीक से बात तक नही करते हैं। इसे बारे में बिजली निगम के एसडीओ आकाश चोपड़ा का कहना है कि लाइन में तकनीकी फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई नहीं हो पाई। फाल्ट को दूर किया जा रहा है।