फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   35 to 40 percent of undergraduate seats in colleges are vacant

Yamuna Nagar News: कॉलेजों में स्नातक की 35 से 40 फीसदी सीटें खाली

Tue, 30 Jun 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
35 to 40 percent of undergraduate seats in colleges are vacant
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में अंतिम दिन आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाए जाने के बावजूद विद्यार्थियों की ओर से अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई दी। राजकीय और एडेड कॉलेजों में मंगलवार को अंतिम दिन सीटों की तुलना में करीब आधे ही आवेदन पहुंचे हैं। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा आवेदन करने वालों की संख्या ज्यादा रही। इसके बाद भी सीटों के बराबर आवेदन नहीं हो पाए हैं।
यही स्थिति आईटीआई में दाखिले को लेकर भी बनी हुई है, जहां आवेदन का मंगलवार को अंतिम दिन होने के बावजूद विद्यार्थियों में कोई खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है। चूंकि इस बार कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस कारण आईटीआई में अपेक्षाकृत दाखिले कम हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के पांच राजकीय और सात एडिड कॉलेजों में कुल 7028 सीटें हैं। इनमें 2210 सीटें राजकीय महाविद्यालयों तथा शेष सीटें एडिड कॉलेजों में हैं। अब तक राजकीय महाविद्यालयों में 1450 व एडेड कॉलेजों में 3700 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शहर के महाराजा अग्रसेन कॉलेज की बात करें तो यहां 800 सीटों के मुकाबले करीब 500 आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर और प्रतापनगर में स्थिति और भी चिंताजनक है। इन दोनों कॉलेजों में कुल उपलब्ध सीटों के मुकाबले केवल करीब 25 प्रतिशत आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। सरस्वतीनगर कॉलेज में 240 और प्रतापनगर कॉलेज में कुल 100 सीटें हैं। इन दोनों कॉलेजों में केवल बीए और बीकॉम कोर्स ही करवाए जाते हैं। यही नहीं इन दोनों रेगुलर कोर्स में दाखिला लेने में विद्यार्थियों का कोई रुझान नहीं है।
उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन तक बढ़ाई थी। उम्मीद थी कि इस अवधि में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन करेंगे, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। अधिकांश कॉलेजों में आवेदन संख्या सीमित ही रही। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि रोजगारोन्मुखी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की बढ़ती मांग, निजी विश्वविद्यालयों की ओर विद्यार्थियों का रुझान तथा अन्य वैकल्पिक कोर्सों का चयन भी आवेदन कम रहने के प्रमुख कारण हो सकते हैं।
नौ को जारी होगी सूची

विभाग के शेड्यूल के अनुसार नौ जुलाई को प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं, दस जुलाई को अंतिम सूची जारी होगी। 11 से 15 जुलाई तक पहले चरण के लिए दाखिला प्रक्रिया चलेगी। विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच के साथ फीस जमा की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण की अंतिम सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी। 18 से 22 जुलाई तक दाखिले दिए जाएंगे और फीस जमा होगी। 23 जुलाई को पोर्टल पर रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी और तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

विभाग की ओर से अभी आवेदन प्रक्रिया की तिथि बढ़ाई नहीं गई है। शेड्यूल के अनुसार 10 जुलाई को पहली फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। - सुमन भाटिया, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed