{"_id":"680fdb8ceb7c8d6ba2066c44","slug":"35-people-fall-ill-due-to-typhoid-outbreak-in-tejali-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136891-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तेजली गांव में टाइफाइड फैलने से 35 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तेजली गांव में टाइफाइड फैलने से 35 लोग बीमार
Tue, 29 Apr 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेजली गांव में टाइफाइड फैलने से 35 लोग बीमार हैं। करीब एक सप्ताह से लोग तेज बुखार व पेट में इंफेक्शन से ग्रस्त हैं। लोगों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग को जानकारी तक नहीं है।
तेजली निवासी 78 वर्षीय रामनाथ ने बताया कि गांव में करीब 35 लोग बुखार की चपेट में हैं। वह खुद बीमार था। दो दिन सेथोड़ी राहत मिली है। इसके अलावा उसके परिवार में पुत्रवधू 30 वर्षीय गीता, पौत्री 12 साल की शानवी व सात साल की मनप्रीत भी बीमार है। अन्य घरों में 23 साल का अभिषेक बुखार व इंफेक्शन से ग्रस्त है। इसी तरह 52 वर्षीय रामचंद्र के अलावा उसकी पत्नी कमलेश, महक व 15 साल का पुष्कर बुखार व इंफेक्शन की चपेट में है।
तीन साल का अर्शित, 18 साल की पिंकी, सात साल की सिया, नौ साल का भव्यम, 10 साल का वंशु, 28 वर्षीय रजनी, 34 साल की पूजा, निधि, 15 साल का जसप्रीत, 22 साल का अभिषेक, 20 साल की संजना व इशिका, 17 साल की महक, 16 साल का अजय, 35 साल की अरविंद्र कौर, 34 साल की अनिका, तीन साल की निधी, जसप्रीत, जीत कौर, सोनू, पिंटू, योगिता, लक्खी व जन्नत समेत अन्य कई लोग बुखार व इंफेक्शन से ग्रस्त हैं। लोग अपना उपचार निजी डॉक्टरों से करवा रहे हैं। बीमारी की वजह से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
सीवरेज लाइन हुई लीक
तेजली निवासी संजीव कुमार व रामचंद्र ने बताया कि घरों में पीने का पानी गंदा आ रहा है। पानी से बदबू आती है। गंदा पानी की आने की शिकायत डीसी कार्यालय में भी दी थी। सोमवार को कर्मचारी पाइप लाइन की जांच करने के लिए पहुंचे हैं। लोगों को शक है कि गांव की सीवरेज लाइन का पानी लीक होकर पेयजल की लाइन में मिल रहा है। इससे लोग टाइफाइड की चपेट में आए हैं। इसके लिए उन्होंने अपने पार्षद राहुल को भी बताया था। पार्षद कई बार आकर लोगों का हालचाल पूछ चुके हैं।
टाइफाइड के लक्षण
तेज और लगातार बुखार बने रहना टाइफाइड बुखार का सामान्य लक्षण है। पहले बुखार हल्का होता है और फिर धीरे-धीरे ये लंबे समय तक चलता है। मरीज को बहुत ज्यादा थकान और शारीरिक कमजोरी महसूस होती है। पेट में दर्द और भारीपन महसूस होता है। मरीज के सिर में लगातार तेज सिर दर्द होता है। कुछ मरीजों की छाती और पेट की त्वचा पर छोटे-छोटे गुलाबी रंग के सपाट दाने दिखने लगते हैं। मरीज की भूख कम होने से वजन घटने लगता है। टेंपरेचर संबंधी दिक्कतें होती हैं, जैसे कभी ठंड लगना और कभी पसीना आना।
ऐसे करें बचाव
टाइफाइड बुखार सालमोनेला टायफी नामक बैक्टीरिया से फैलता है। यह बैक्टीरिया दूषित पानी एवं संक्रमित खाद्य पदार्थों में ही पनपते हैं। साथ ही यह बैक्टीरिया पानी में लंबे समय तक जीवित रहने में समर्थ भी होते हैं। जिसके कारण दूषित पानी या संक्रमित भोजन सेवन करने से टाइफाइड होता है। दूषित पानी एवं संक्रमित या बासी भोजन खाने से बचें। बाहर बिकने वाले खाद्य पदार्थों एवं पेय पदार्थों का सेवन न करें।