फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   35 lakhs cheated by two friends by luring them to double the money

रुपये दोगुना करने का लालच देकर दो मित्रों से ठगे 35 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
35 lakhs cheated by two friends by luring them to double the money
20 माह में रुपये दोगुना करने का लालच देकर दो भाइयों ने दो दोस्तों से 35 लाख रुपये ठग लिए। 20 महीने बाद जब दोनों दोस्तों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर 17 पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पटियाला के गांव शशि ब्राह्मण निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविंद्र सिंह व जसविंद्र सिंह ने सेक्टर 17 के शॉपिंग कांपलेक्स में एक कंपनी का कार्यालय खोला हुआ था। आरोपी लोगों को कंपनी में पैसे लगवा कर 20 माह में पैसे डबल करने का लालच देते थे। दो साल पहले उसकी व उसके दोस्त कैथल के गांव कमहेड़ी निवासी साधु राम की मुलाकात आरोपियों से हुई। आरोपियों ने उन्हें कंपनी में रुपये निवेश कर 20 माह में दोगुना रुपये प्राप्त करने की बात कही। वह दोनों भी उन दोनों की बातों में आ गए। उन्होंने बताया कि उसने कंपनी में 25 लाख रुपये व साधु राम ने आठ लाख निवेश कर दिए। आरोपियों ने उन्हें 20 माह में पैसे दोगुना करने का आश्वासन दिया। 20 माह बीत जाने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से पैसे मांगे तो आरोपी उन्हें झूठे आश्वासन देने लगे। आरोपियों ने पैसे मांगने पर उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान होकर उसने उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी रविंद्र सिंह तथा जसविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उन्हीं अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed