फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   35 farmers going to talk to CM detained

Yamuna Nagar News: सीएम से बात करने जा रहे 35 किसानों को हिरासत में लिया

Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
35 farmers going to talk to CM detained
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। अनाज मंडी में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विजय संकल्प रैली में उनसे सवाल जवाब पूछने जा रहे 35 किसानों को पुलिस ने साढौरा के दोसड़का चौक से हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से गुस्साए किसानों ने जमकर सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। इससे पूर्व किसानों नेताओं की डीएसपी कमलजीत सिंह के साथ नोकझोंक भी हुई।
किसान शनिवार को जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में दोपहर एक बजे दोसड़का चौक पर एकत्रित होना शुरू हो गए। धीरे-धीरे किसानों की संख्या बढ़ने लगी और पुलिस के पसीने छूटने शुरू हो गए। किसानों के कार्यक्रम को देखते हुए डीएसपी कमलजीत सिंह ने वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने हाथों में काले झंडे लेने के अलावा सिर पर काला पटका पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और रैली स्थल की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने भाकियू के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर को जबरन घसीटकर बस में चढ़ा लिया और उसके बाद 35 से अधिक किसानों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष गुर्जर ने कहा कि मोर्चा के आह्वान पर किसान शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल जवाब करने पहुंचे थे। किसानों के कुछ मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल जवाब किए जाने थे। सवाल जवाब करने से पहले ही उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया गया। सुभाष ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण ही किसानों को जबरन हिरासत में लिया गया। इससे किसानों में सरकार के प्रति गहरा रोष पनपेगा।
उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन में 750 किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन है, वे यह जानना चाहते हैं। किसान पैदल दिल्ली जा रहे थे, तब भी किसान-मजदूरों को रोका गया। ऐसे कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री से सवाल किए जाने थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सवाल जवाब करने से पहले ही हिरासत में ले लिया। सभी किसानों को जगाधरी पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से देर सायं उन्हें रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने इन किसानों हिरासत में लिया
पुलिस ने जिन किसानों को हिरासत में लिया है, उनमें भाकियू टिकैत के हलका प्रधान सतपाल मानकपुर, ब्लॉक प्रधान जनक पाण्डो, जसबीर सिंह नंबरदार पाण्डो, सुभाष शर्मा सबीलपुर, बीर सिंह राठी शामपुर, हनीफ नईवाली, करण भोगपुर, यशपाल नौशहरा, बलविन्द्र नंबरदार नौशहरा, जसबीर अजीजपुर, सुखदेव सलेमपुर, सफी मोहम्मद इस्माइलपुर, सुशील कुमार, पवन गोयल, सुभाष हरतौल, योगेश्वर दत्त शर्मा, महिन्द्र चमरोड़ी, बलजिन्द्र राणा, सतबीर, जितेन्द्र, बलकार, अजैब व अख्तर अली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed