फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   340 new corona patients met in a day for the first time, Yamunanagar

पहली बार एक दिन में मिले 340 नए कोरोना मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
340 new corona patients met in a day for the first time, Yamunanagar
शवों का अंतिम संस्कार करते नपा कर्मचारी। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पहली बार शुक्रवार को एक दिन में 340 पॉजिटिव केस मिले। वहीं दूसरी और रादौर क्षेत्र में एक वृद्ध महिला सहित दो शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में कोई मौत नहीं बताई गई है।
जिले में शुक्रवार को 153 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अभी तक जिले में 12,495 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 11,053 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 1245 कोरोना के एक्टिव केस हैं। जिनमें से 1066 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है और 37 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 143 मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

रादौर नगर पालिका के कर्मचारियों ने एक महिला सहित दो शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया है। एसएमओ रादौर डॉ. विजय परमार ने बताया कि गांव राझेड़ी निवासी 60 वर्षीय महिला दो दिन पहले कुरुक्षेत्र के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुई थी। उसे पीजीआई रेफर किया गया था। जहां उसकी कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चमरोडी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक कई दिनों से बीमार था। पहले उसका इलाज लाडवा में कराया। इलाज में आराम नहीं मिला तो परिजनों ने युवक को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पर युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। कोरोना गाइडलाइन के तहत नपा कर्मचारियों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराया।

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले के 2,67,137 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2,50,265 की रिपोर्ट निगेटिव आई है ौर 2798 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। बढ़ते केसों की वजह से रिकवरी रेट 88.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4.67 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed