{"_id":"6727d169e13efa2b29041b84","slug":"330-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-england-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127866-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे 3.30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे 3.30 लाख
Mon, 04 Nov 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साढौरा थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह हाईस्कूल पास है। कुछ समय से वह काम की तलाश कर रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात राकेश बंसल नाम के एक व्यक्ति से हुई। राकेश कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। राकेश ने कहा कि वह उसे दूसरे देश में भेज देगा। जहां पर वह मजदूरी कर लाखों रुपये कमा सकता है।
राकेश ने इंग्लैंड भेजने की बात कही और 12 लाख रुपये खर्चा होना बताया। प्रवीण ने उसकी बातों में आकर दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद राकेश ने डेढ़ लाख रुपये और मांगे और कहा कि उसका पासपोर्ट जल्द ही तैयार हो जाएगा। काफी दिन बीतने के बावजूद भी जब वीजा और पासपोर्ट नहीं मिला तो प्रवीण ने राकेश को कॉल की लेकिन राकेश ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया।