Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   32 Sanitation Workers Go on Strike; Disruptions Possible

Yamuna Nagar News: 32 सफाईकर्मी हड़ताल पर गए,आ सकती है परेशानी

Wed, 27 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 27 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
32 Sanitation Workers Go on Strike; Disruptions Possible
नगर पालिका के गेट पर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नगर पालिका में सफाई व्यवस्था से जुड़े 32 ठेका कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका गेट पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। कर्मचारियों को मनाने का प्रयास ठेकेदार की ओर से किया जा रहा है। यदि हड़ताल लंबी चलती है तो लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है। बिना सफाई कूड़े के ढेर कॉलोनियों में लग सकते हैं।
सफाई कर्मचारी विपुल, सूरज, दीपेश व शेर सिंह ने बताया कि लगातार काम करने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से घर चलाने, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। उन्हें पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने परिवार चलाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि न तो ठेकेदार और न ही नगर पालिका उनकी कोई सुनवाई कर रही है। अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला, जिसके बाद कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के कारण शहर की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। कई इलाकों में कूड़ा नहीं उठने से स्थानीय निवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शिवदेव वर्मा, संदीप गुप्ता व प्रभजोत सिंह सेठी ने कहा कि हड़ताल लंबी चली तो बिना सफाई के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

बेशक यह ठेकेदार के तहत कार्यरत है पर इनका वेतन दिलवाने का नगरपालिका का भी दायित्व बनता है। नगर पालिका के सचिव नितिन वत्स ने बताया कि उन्होंने पहली मई को ही दायित्व संभाला है। एक दिन पहले ही उन्हें सफाई ठेकेदार का बिल मिला है। इसका ऑडिट करके जल्दी ही पास करवाकर सफाई कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed