फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   3139 beneficiaries of Mukhyamantri Shahri Awas Yojana will get plots

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के 3139 लाभार्थियों को मिलेंगे प्लॉट

Tue, 25 Jun 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
3139 beneficiaries of Mukhyamantri Shahri Awas Yojana will get plots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किरायेदारों व बेघरों को घर देने के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर निगम एरिया के 3139 लाभार्थियों को प्लॉट दिए जाएंगे। सोमवार को स्वर्ण जयंती वैंकेट हाल में डीसी आयुष सिन्हा, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, हाउसिंग बोर्ड में हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की अतिरिक्त निदेशक रुचि सिंह, हरियाणा राज्य विकास प्राधिकरण के डीटीपी अशोक गर्ग, उप निगम आयुक्त विजय पाल यादव की कमेटी ने ऑनलाइन ड्राॅ के माध्यम से 3139 लाभार्थियों को प्लॉटों का आवंटन किया।
जगाधरी अनाज मंडी में बुधवार को इन लाभार्थियों को आवंटन पत्र दिए जाएंगे। प्रथम चरण के इन लाभार्थियों को जगाधरी के भटौली व जय सिटी के पास स्थित सेक्टर 22, 23, 24 व 26 में प्लॉट दिए जाएंगे। इन लाभार्थियों ने फरवरी माह में प्लाट के लिए सरकार के पोर्टल पर बुकिंग कराई थी। जिन लाभार्थियों को प्लाट दिए जाने हैं, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेज कर इस बारे में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व जगाधरी एसडीएम सोनू राम ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के जिन बीपीएल परिवारों के पास अपना आवास नहीं है, उन्हें पक्का मकान बनाने को प्लॉट व फ्लैट लेने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की हुई है। योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग पोर्टल पर 13 सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम तिथि तक नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी एरिया के 10903 लोगों ने योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसके बाद सरकार ने इन लाभार्थियों को प्लॉट देने के लिए बुकिंग शुरू की थी। हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पोर्टल पर 15 फरवरी तक 3139 लाभार्थियों ने प्लाट के लिए बुकिंग कराई थी।
गठित कमेटी द्वारा सोमवार को ड्रॉ के माध्यम से इन लाभार्थियों को प्लॉट आवंटन किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी लाभार्थियों को जगाधरी अनाज मंडी में कार्यक्रम आयोजित कर प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर अर्थात अनंतिम आवंटन पत्र दिए जाएंगे। इ मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार, नगर निगम के टीपीई कमलवीर सिंह, एमआईएस कमलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
मकान बनाने को मिलेगी लोन की सुविधा
फरवरी माह में जिन लोगों ने प्लाट के लिए बुकिंग की थी, उन्हें ही ड्रॉ के माध्यम से प्लाट आवंटित किया गया है। किस लाभार्थी को किस सेक्टर में कौन सा प्लाट आवंटित किया गया है। यह जानकारी उन्हें बुधवार को दिए जाने वाले पत्र के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा सभी लाभार्थियों को उनके मोबाइल पर संदेश भेजकर भी जानकारी दी गई है। लाभार्थियों को एक-एक मरले का प्लॉट दिया जाएगा। प्लाट मिलने के बाद लाभार्थी यहां अपना मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। घर बनाने के लिए लोन की सुविधा सरकार की ओर से दी जाएगी।


घुमंतू व अनुसूचित जाति को प्राथमिकता
योजना के अनुसार सरकार की ओर से लाभार्थियों को कैटेगरी वाइज प्लॉट दिए जाएंगे। सबसे पहले घुमंतू जाति के लोग, इसके बाद एससी, ओबीसी, सबसे बाद में जनरल को रखा गया है। प्लॉट बुक करने के लिए लाभार्थी को दस हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए थे। यहां प्रथम चरण में 3139 प्लाट लाभार्थियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed