फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   300 crore budget pass in corporation meeting, development of twin city will happen rapidly

निगम की बैठक में 300 करोड़ का बजट पास, तीव्रता से होगा ट्विनसिटी का विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
300 crore budget pass in corporation meeting, development of twin city will happen rapidly
यमुनानगर। नगर निगम कार्यालय के सभागार में बुधवार को मेयर मदन चौहान व निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बजट की बैठक में 300 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। पहले वित्त वर्ष 2022 के लिए अनुमानित आय बजट 222 करोड़ 48 लाख रुपये निर्धारित किया गया था। जिसे बढ़ाकर करीब 300 करोड़ किया गया। इसके अलावा अनुमानित खर्च 221 करोड़ तीन लाख रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सीनियर अकाउंट ऑफिसर एनके बत्तरा ने बैठक में निगम की आय और व्यय का ब्योरा दिया। पिछले साल के 130.53 करोड़ आय के बजट की अपेक्षा इस बार लगभग करीब 170 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आय का बजट निर्धारित किया गया। पिछले वर्ष विभिन्न साधनों से नगर निगम को 31 करोड़ 64 लाख 32 हजार 674 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसके अलावा निगम की ओर से बीते वर्ष निगम के कार्यों पर 114.37 करोड़ रुपये खर्च का बजट पास किया गया था। लेकिन अधिकारी विभिन्न कार्यों पर 20 करोड़ 48 लाख 23661 रुपये ही खर्च किए गए। इस बार 221 करोड़ तीन लाख रुपये का खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेयर मदन चौहान ने कहा कि इस बार हमने 300 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। सबसे अधिक बजट शहर के विकास व सफाई को लेकर बनाया गया है।
विज्ञापन

मीटिंग में सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल, अकाउंट ऑफिसर विशाल कौशिक, एक्सईएन रवि ओबरॉय, ऑफिस सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार, जेडटीओ अजय वालिया, एडीए मेनपाल, सीएसआई अनिल नैन, हरजीत सिंह, एसआई अमित कांबोज, पार्षद संजय राणा, हरमीन कौर, देवेंद्र सिंह, विनय कांबोज, प्रीति जौहर, राम आसरा, विनोद मरवाह, भावना, सुरेंद्र शर्मा, संकेत प्रकाश, संजीव कुमार, प्रिंस शर्मा, निर्मल चौहान, रिया, वीना शर्मा, कुसुम लता, रेखा, अभिषेक मोदगिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
प्रॉपर्टी टैक्स 60.58 करोड़ एकत्रित करने का लक्ष्य
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए जागरूक किया गया। जिसके चलते एक अप्रैल 2021 से 11 मार्च 2022 तक 10 करोड़ 78 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित किया गया। इस बार 60 करोड़ 58 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रॉपर्टी धारकों के लिए सरकार ने 31 मार्च तक बिना ब्याज दिए टैक्स जमा करवाने की योजना शुरू की हुई है।
बाक्स
ये है बजट का ब्योरा
प्रॉपर्टी टैक्स 60.58 करोड़
स्टॉम्प ड्यूटी 20 करोड़
डेवलेपमेंट चार्ज 16 करोड़
रेंट 7.48 करोड़
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी 12.04 करोड़
सेल ऑफ लैंड 40 करोड़
विज्ञापन फीस 50 लाख
फायर टैक्स - 5.91 करोड़
सेनिटेशन व डेयरी कॉप्लेक्स चार्जेज 10.68 करोड़
ग्रांट फ्रॉम सेलरी - 41.22 करोड़
अन्य आय 16.05 करोड़
बाक्स
निगम का आमदनी का ब्योरा
प्रॉपर्टी टैक्स 10.78 करोड़
स्टॉम्प ड्यूटी 1.90 करोड़
डवलेपमेंट चार्जेज 8.55 करोड़
रेंट 4.19 करोड़
लेंड चार्जेज 60.51 लाख
विज्ञापन फीस - 11.76 लाख
तहबाजारी 1.38 लाख
फायर टैक्स 31.27 लाख
अन्य आय 5.10 करोड़
-----------
बाक्स
जरूरत वाले स्थानों पर बनेंगे शौचालय
मदन चौहान व धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शहर में स्लम एरिया, आबादी वाले क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थानों पर जहां जरूरत है। वहां पर शौचालय बनाए जाएंगे। उन्होंने सभी पार्षदों से कहा कि वह उन्हें ऐसे स्थान बताएं जहां पर शौचालय बनाए जाने हैं।

बाक्स
मृत पशुओं के लिए बाहर होगी जगह
शहर में बेसहारा घूम रहे पशुओं, कुत्तों, सुअरों को पकड़ने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा जाएगा। इसके अलावा मृत पशुओं के निस्तारण के लिए शहर के बाहर हड्डा रोड़ी की करीब एक एकड़ जमीन निर्धारित की जाएगी। जहां इंसीनरेटर (भष्मीकरण) स्थापित किया जाएगा। जिससे मृत पशुओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed