{"_id":"687fdb70bca09f67ca080e44","slug":"30-units-of-blood-were-collected-by-organizing-a-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141202-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिविर लगाकर एकत्रित किया 30 यूनिट रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिविर लगाकर एकत्रित किया 30 यूनिट रक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मिशन रक्त क्रांति हिंदुस्तान अभियान के तहत स्माइल फाउंडेशन संस्था की ओर से सिविल अस्पताल में शहीदों की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
संस्था अध्यक्ष संजीव मेहता ने बताया कि जून में मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद की जयंती, कारगिल विजय दिवस और उधम सिंह का शहीदी दिवस आता है। स्माइल फाउंडेशन संस्था हर साल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर लगाती है। संजीव मेहता ने बताया कि इसी कड़ी में बुधवार को भी सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, ताकि थैलेसीमिया और कैंसर मरीजों को रक्त की कमी से न जूझना पड़े। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और रक्तदान करें। इस दौरान संस्था से प्रभजीत सिंह, उमेश कुमार, विरेंद्र कुमार, सन्नी बतरा सहित उपस्थित रहे।