फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   30 roads will be made shiny with 20 crores in Sadhaura

Yamuna Nagar News: साढौरा में 20 करोड़ से 30 सड़कें होगीं चकाचक

Sun, 23 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
30 roads will be made shiny with 20 crores in Sadhaura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। प्रदेश सरकार ने साढौरा विधानसभा क्षेत्र की 30 सड़कों की विशेष मरम्मत व सुधार कार्यों के लिए 20 करोड़ 9 लाख जारी किए हैं। पूर्व विधायक व भाजपा नेता बलवंत सिंह ने बताया कि यह सभी कार्य पीडब्लयूडी की ओर से शुरु कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन सड़कों में साढौरा से यमुनानगर वाया पावनी तथा साढौरा से रणजीतपुर वाया कोटला भी शामिल हैं। इसके अलावा शिवालिक विकास एजेंसी योजना के तहत भी क्षेत्र के सात गांवों में 25 लाख की लागत से विकास कार्यों को करवाने की भी मंजूरी मिली है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में शमशान घाट की चारदीवारी, रास्ता व गलियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों के पूरा होने से लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। बलवंत सिंह ने बताया कि सीएचसी के खंडहर हो चुके भवन की जगह 50 बेड के अस्पताल का नया भवन बनाने के लिए सभी विभागों की एनओसी जारी हो चुकी है। इसके लिए जल्दी ही टेंडर की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed