फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   30 more people fell ill due to typhoid in Tejali village

Yamuna Nagar News: तेजली गांव में टाइफाइड से 30 और लोग हुए बीमार

Wed, 30 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
30 more people fell ill due to typhoid in Tejali village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली गांव में टाइफाइड का कहर जारी है। मंगलवार को इनकी संख्या 65 तक पहुंच गई। सोमवार को 35 केस मिले थे। उधर, टाइफाइड के केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। ऐसे में जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. वागीश गुटेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य व आशा वर्कर टीम तेजली गांव पहुंची।
इस दौरान 180 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें लगभग 1300 लोग रहते हैं। जांच करने पर इनमें 65 लोग बुखार के रोगी मिले। जिसमें से 40 खून के और 11 पानी के सैंपल लिए गए हैं। जोकि फेल आए। रिपोर्ट के मुताबिक घरों में सप्लाई हो रहा पानी पीने लायक नहीं है। इतना ही नहीं जांच करने पर दो जगहों पर पानी की लीकेज भी मिली है।
विज्ञापन

तेजली गांव में जो लोग बीमार पाए गए हैं, कुछ का सरकारी तो कुछेक लोगों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। कई बच्चों व महिलाओं को ग्लूकोज लगाई जा चुकी है। अचानक एक साथ कई टाइफाइड के केस सामने आने से तेजली गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। चूंकि इससे पहले टाइफाइड से संबंधित इतने मामले नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने गांव को दौरा कर जनस्वास्थ्य विभाग को स्वच्छ पानी की सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए लिख दिया गया है। सिविल सर्जन डाॅ. पूनम चौधरी ने बताया कि गांव तेजली में बुखार के केस निकलने की सूचना मिली थी जिसकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेजली का सर्वे किया। टीम में डॉ. वागीश गुटेन, महामारी रोग विशेषज्ञ दिनेश शर्मा, डॉ. भारती, अवतार सिंह, जयदीप, तीन एएनएम और छह आशा वर्कर शामिल रहीं।

सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि पब्लिक हेल्थ की सप्लाई के पानी को उबालकर पीने और बासी खाना ना खाएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें, खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं, यदि किसी व्यक्ति को बुखार की शिकायत होती है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed