{"_id":"6894f26425055df4af033a6c","slug":"30-km-long-drinking-water-line-will-be-laid-in-radaur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141971-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रादौर में बिछेगी 30 किमी लंबी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रादौर में बिछेगी 30 किमी लंबी पेयजल लाइन
Fri, 08 Aug 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
नारियल फोड़कर काम शुभारंभ करते मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
- फोटो : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीरवार को शहर की साईं कॉलोनी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से चलाई गई अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। शहर में 30 किलोमीटर के लगभग बिछाई जाने वाली पाइप लाइन लाइन को बिछाने के कार्य की जेसीबी से खोदाई करके शुरुआत की गई।
मंत्री राणा ने कहा कि शहर की नई कॉलोनियों में पाइप लाइन व सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। कॉलोनियों में अधिक से अधिक सुविधा दिलवाना सरकार की प्राथमिकता है। जिसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। शहर के लोग शहर को सुंदर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जिससे रादौर को साफ व सुंदर शहरों की श्रेणी में शामिल करवाया जा सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, एसडीओ रवि नायक, जेई पवन कुमार, चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, चेयरमैन रजनीश मेहता, पार्षद भगवत दयाल कटारिया, पार्षद सुदेश सैनी, पार्षद मोंटी नामदेव, पार्षद रंजीत सिंह, पार्षद ऋषिपाल नंबरदार, पार्षद देवेंद्र सैनी, पार्षद मोनू सिंह, पार्षद विनिश राणा, अमित अग्रवाल मौजूद रहे।